Trending Posts

📘 Class 6 Social Science NCERT Solutions 2026 Exploring Society: India and Beyond | English + Hindi Medium

📘 Class 6 Social Science NCERT Solutions 2026

Exploring Society: India and Beyond | English + Hindi Medium

🌟 Complete Chapter-wise NCERT Solutions for Class 6 SST — Easy Explanations, Important Q&A, Revision Support & Exam Preparation.

Welcome to Amresh Academy 🚀
Here you will get complete Class 6 Social Science NCERT Solutions based on the latest book Exploring Society: India and Beyond.

All chapters are explained in a very simple, student-friendly, and exam-oriented style so students can easily understand concepts and score excellent marks in exams.

📚 Complete Chapter-wise Solutions
📝 Easy Question Answers
🎯 Exam-Oriented Preparation
🌐 English + Hindi Medium
📱 Mobile-Friendly Notes


✨ Features of Our SST Solutions

✅ Easy & Simple Language
✅ NCERT Pattern Based Answers
✅ Theme-wise Organized Chapters
✅ Quick Revision Friendly
✅ Important Questions Included
✅ Hindi + English Medium Support
✅ Perfect for Homework & Exams
✅ Student-Friendly Presentation


🌍 Theme A – India and the World: Land and the People

📗 Chapter-wise Question Answers (English Medium)


1️⃣ Locating Places on the Earth

🗺️ Learn latitudes, longitudes, directions, maps, and locating places on Earth easily.

🔗 Chapter 1 – Locating Places on the Earth Q&A


2️⃣ Oceans and Continents

🌊 Understand oceans, continents, and the physical features of Earth.

🔗 Chapter 2 – Oceans and Continents Q&A


3️⃣ Landforms and Life

⛰️ Learn about mountains, plateaus, plains, deserts, and how landforms affect life.

🔗 Chapter 3 – Landforms and Life Q&A


🕰️ Theme B – Tapestry of the Past


4️⃣ Timeline and Sources of History

📜 Understand timelines, historical sources, and methods of studying history.

🔗 Chapter 4 – Timeline and Sources of History Q&A


5️⃣ India, That is Bharat

🇮🇳 Learn about the identity, names, and historical importance of India.

🔗 Chapter 5 – India, That is Bharat Q&A


6️⃣ The Beginnings of Indian Civilisation

🏺 Explore the origin and development of ancient Indian civilisation.

🔗 Chapter 6 – The Beginnings of Indian Civilisation Q&A


🪷 Theme C – Our Cultural Heritage and Knowledge Traditions


7️⃣ India’s Cultural Roots

🪔 Understand India’s traditions, heritage, and ancient knowledge systems.

🔗 Chapter 7 – India’s Cultural Roots Q&A


8️⃣ Unity in Diversity, or ‘Many in the One’

🤝 Learn how different cultures and traditions together form India’s unity.

🔗 Chapter 8 – Unity in Diversity Q&A


🏛️ Theme D – Governance and Democracy


9️⃣ Family and Community

👨‍👩‍👧 Learn the importance of family, society, and community life.

🔗 Chapter 9 – Family and Community Q&A


🔟 Grassroots Democracy Part 1 – Governance

🏛️ Understand governance, administration, and democratic systems.

🔗 Chapter 10 – Governance Q&A


1️⃣1️⃣ Grassroots Democracy Part 2 – Local Government in Rural Areas

🌾 Learn about Panchayati Raj and village-level administration.

🔗 Chapter 11 – Rural Local Government Q&A


1️⃣2️⃣ Grassroots Democracy Part 3 – Local Government in Urban Areas

🏙️ Understand municipal corporations and urban local governance.

🔗 Chapter 12 – Urban Local Government Q&A


💰 Theme E – Economic Life Around Us


1️⃣3️⃣ The Value of Work

💼 Learn about dignity of labour and the importance of work in society.

🔗 Chapter 13 – The Value of Work Q&A


1️⃣4️⃣ Economic Activities Around Us

📈 Understand different economic activities and occupations around us.

🔗 Chapter 14 – Economic Activities Around Us Q&A


🇮🇳 Class 6 SST NCERT Solutions – Hindi Medium

📚 समाज का अध्ययन : भारत और उसके आगे

नीचे कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान के सभी अध्यायों के आसान एवं परीक्षा उपयोगी समाधान दिए गए हैं 👇


🗺️ विषय (क) भारत एवं विश्व : भूभाग एवं उनके निवासी

1️पृथ्वी पर स्थानों की स्थिति

🌍 अक्षांश, देशांतर और मानचित्रों को सरल भाषा में समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 1 Hindi Solutions


2️महासागर एवं महाद्वीप

🌊 पृथ्वी के महासागर एवं महाद्वीपों के बारे में जानें।

🔗 Class 6 SST Chapter 2 Hindi Solutions


3️स्थलरूप एवं जीवन

⛰️ पर्वत, पठार, मैदान और जीवन पर उनके प्रभाव को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 3 Hindi Solutions


🕰️ विषय (ख) अतीत के चित्रपट

4️इतिहास की समय-रेखा एवं उसके स्रोत

📜 इतिहास के स्रोतों और समय-रेखा को आसान तरीके से सीखें।

🔗 Class 6 SST Chapter 4 Hindi Solutions


5️इंडिया, अर्थात भारत

🇮🇳 भारत के नाम और पहचान के इतिहास को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 5 Hindi Solutions


6️भारतीय सभ्यता का प्रारंभ

🏺 प्राचीन भारतीय सभ्यता की शुरुआत और विकास को जानें।

🔗 Class 6 SST Chapter 6 Hindi Solutions


🪷 विषय (ग) हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं ज्ञान परंपरा

7️भारत की सांस्कृतिक जड़ें

🪔 भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 7 Hindi Solutions


8️विविधता में एकता या ‘एक में अनेक’

🤝 भारत की विविधता और एकता की विशेषताओं को जानें।

🔗 Class 6 SST Chapter 8 Hindi Solutions


🏛️ विषय (घ) शासन और लोकतंत्र

9️परिवार और समुदाय

👨‍👩‍👧 परिवार और समाज के महत्व को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 9 Hindi Solutions


🔟 आधारभूत लोकतंत्र भाग 1 – शासन

🏛️ शासन और लोकतंत्र की मूल अवधारणाओं को सीखें।

🔗 Class 6 SST Chapter 10 Hindi Solutions


1️⃣1️आधारभूत लोकतंत्र भाग 2 – ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

🌾 पंचायत व्यवस्था और ग्रामीण प्रशासन को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 11 Hindi Solutions


1️⃣2️आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 – नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

🏙️ नगर निगम और शहरी प्रशासन की जानकारी प्राप्त करें।

🔗 Class 6 SST Chapter 12 Hindi Solutions


💰 विषय (ङ) हमारे आस-पास का आर्थिक जीवन

1️⃣3️कार्य का महत्व

💼 समाज में कार्य के महत्व और श्रम की गरिमा को समझें।

🔗 Class 6 SST Chapter 13 Hindi Solutions


1️⃣4️हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ

📈 आर्थिक गतिविधियों और व्यवसायों के बारे में जानें।

🔗 Class 6 SST Chapter 14 Hindi Solutions


🌟 Why Choose Amresh Academy SST Solutions?

🎯 Easy & Student-Friendly Explanations
🎯 Chapter-wise Structured Notes
🎯 Helpful for Quick Revision
🎯 NCERT Based Accurate Answers
🎯 Hindi + English Medium Available
🎯 Best for School Exams & Homework
🎯 Clean and Professional Layout
🎯 Updated According to Latest NCERT Pattern


📚 Additional Study Materials

✅ Important Questions
✅ MCQs with Answers
✅ Revision Notes
✅ Worksheet PDFs
✅ Chapter-wise Tests
✅ Map Work & Notes
✅ Short & Long Answer Questions


🚀 Start Learning with Amresh Academy

Prepare smarter with our easy and accurate Class 6 SST NCERT Solutions 💯
Strengthen your concepts, revise faster, and score excellent marks in exams.

⭐ Amresh Academy – Learn Simple, Score Better!

 


Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi Medium | NCERT Solutions

  

Social Science Class 6 Chapter 14 Question Answer in Hindi

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 14 के प्रश्न उत्तर in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ

महत्वपूर्ण प्रश्न (पृष्ठ 195)

Question 1.
आर्थिक गतिविधियों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियों को तीन मुख्य क्षेत्रकों में वर्गीकृत किया जाता है – प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक । प्राथमिक क्षेत्र में ऐसी गतिविधियाँ शामिल हैं, जो प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करती हैं, जैसे- खेती, खनन और मछली पकड़ना । द्वितीयक क्षेत्रक में ऐसी गतिविधियाँ शामिल हैं जिसमें कच्चे काल को प्रसंस्करण करके उत्पाद बनाए जाते हैं, जैसे कि कार या कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रियाँ । तृतीयक क्षेत्रक शिक्षक, बैंकिंग या परिवहन जैसी सेवाएँ प्रदान करता है।

Question 2.
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को क्षेत्रकों (सेक्टरों) समूहबद्ध करने का क्या आधार है ?
उत्तर:
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को उनके कार्य के आधार पर क्षेत्रकों में समूहबद्ध किया जाता है। यदि वे प्रकृति से कच्चा माल प्राप्त करते हैं, तो वे प्राथमिक क्षेत्रक के अंतर्गत आते हैं। यदि वे उन कच्चे माल को उत्पादों में बदलते हैं, तो वे द्वितीयक क्षेत्रक में आते हैं। यदि वे लोगों या व्यवसायों को सेवाएँ प्रदान करते हैं, तो वे तृतीयक क्षेत्रक में आते हैं।

Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ

Question 3.
यह तीन क्षेत्रक ( सेक्टर) आपस में किस प्रकार संबंधित हैं?
उत्तर:
तीन क्षेत्रक आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि वे एक-दूसरे पर निर्भर हैं। उदाहरण के लिए, किसान ( प्राथमिक क्षेत्रक) फसल उगाते हैं, जिन्हें फिर कारखानों (द्वितीयक क्षेत्रक) में ले जाया जाता है ताकि उनसे खाद्य उत्पाद बनाए जा सकें। अंत में, स्टोर, दुकान (तृतीयक क्षेत्रक) उन खाद्य उत्पादों को उपभोक्ताओं को बेचते हैं। यदि एक क्षेत्रक काम करना बंद कर देता है, तो इसका असर अन्य क्षेत्रकों पर भी पड़ सकता है।

आइए विचार करें (पृष्ठ-198)

Question 1.
क्या आप ऐसी प्राथमिक गतिविधियों के बारे में सोच सकते हैं, जिन्हें आपने पहले देखा है? इन गतिविधियों में कौन-से प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग हुआ है? इनमें से दो के नाम बताइए और अपने अनुभवों को सहपाठियों के साथ साझा कीजिए ।
उत्तर:
(1) हाँ।
खेती : मैंने किसानों को खेतों में सब्जियाँ और फल उगाते देखा है। वे मिट्टी, पानी, बीज और सूरज की रोशनी को प्राकृतिक संसाधनों के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
(2) मछली पकड़ना : मैंने मछुआरों को नदियों में मछलियाँ पकड़ते भी देखा है। वे पानी का उपयोग प्राकृतिक संसाधन के रूप में करते हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-200)

Question 1.
हमने द्वितीयक क्षेत्रक की गतिविधियों के कुछ उदाहरण देखे हैं, क्या आप द्वितीयक क्षेत्रक में दो अन्य आर्थिक गतिविधियों के नाम बता सकते हैं?
उत्तर:
(1) शोधन : कच्चे तेल को उसके घटकों जैसे पेट्रोल, डीजल आदि में परिष्कृत करना ।
(2) ब्रेड पकाना : बेकरी, रोटी तथा पेस्ट्री बनाने के लिए आटा तथा अन्य सामग्री का इस्तेमाल करती है।
(3) बिजली : यूरेनियम से बिजली उत्पन्न करना ।
(4) विनिर्माण : कागज, मुद्रण और बाइंडिंग से नोटबुक का निर्माण किया जाता है।
(5) जूते बनाना : कारखानों में विभिन्न प्रकार के जूते विभिन्न प्रकार की सामग्री जैसे कपड़ा, चमड़ा, रबर, प्लास्टिक आदि से बनाए जाते हैं।

ध्यान रखें (पृष्ठ 204-205)

Question 1.
अमूल के समान कर्नाटक से नंदिनी, दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से मदर डेयरी, तमिलनाडु से आविन, आंध्र प्रदेश से विजया, नागालैंड से केवी, बिहार से सुधा, पंजाब से वरना आदि नाम से अन्य अनेक सहकारी दुग्ध संगठन हैं। क्या आप अपने आस-पास के किसी एक सहकारी संगठन का नाम बता सकते हैं जिसने किसानों, अशक्त लोगों और महिलाओं को एकत्रित करके उनके जीवन को समद्ध किया हो ?
उत्तर:
केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन
(KCMMF य MILMA)

आइए विचार करें (पृष्ठ- 206)

Question 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 205 पर दिए गए चित्र 14.1 में प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को देखिए और अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए ।
Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ Img 1
उत्तर:
(1) पेड़ों की कटाई,
(2) कटे हुए पेड़ों को एकत्रित,
(3) ट्रक में इन पेड़ों को भरना,
(4) पेड़ों को ले जाना,
(5) कागज बनाना,
(6) कागज को ले जाना,
(7) कागज प्रिंट करना,
(8) किताबें बेचना ।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ- 206)

Question 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 205 पर दिए गए चित्र 14.1 में दर्शाए गए कार्यों को क्षेत्रकों में वर्गीकृत कीजिए-
1. प्राथमिक क्षेत्रक
2. द्वितीयक क्षेत्रक
3. तृतीयक क्षेत्रक
उत्तर:
चित्र 1: प्राथमिक क्षेत्रक; चित्र 2 : तृतीयक क्षेत्रक; चित्र 3 : तृतीयक क्षेत्रक; चित्र 4: तृतीयक क्षेत्रक; चित्र 5 : द्वितीयक क्षेत्रक; चित्र 6 : द्वितीयक क्षेत्रक; चित्र 7 : द्वितीयक क्षेत्रक; चित्र 8 : तृतीयक क्षेत्रक ।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ – 207)

Question 1.
अपने आस-पास की आर्थिक गतिविधियों की एक सूची बनाइए और प्राथमिक, द्वितीयक या तृतीयक गतिविधियों के रूप में उन्हें वर्गीकृत कीजिए। इसके उपरांत तीर लगाकर दर्शाइए कि वे एक-दूसरे से किस प्रकार संबंधित और परस्पर आश्रित हैं; यदि इनमें से किसी एक गतिविधि का अंत हो जाता है, तो क्या होगा?
उत्तर:
आस-पास की कुछ आर्थिक गतिविधियाँ हैं-
• प्राथमिक : खेती (कपास उगाना)
• द्वितीयक कपड़ा मिल
• तृतीयक : कपड़ा विक्रेता की दुकान
Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ Img 2
इन सभी आर्थिक गतिविधियों में, सभी पैसे कमा रहे हैं। मान लीजिए किसान कपास न उगाए तो कपड़ा मिल तथा कपड़ा दुकानदार की भी जरूरत नहीं होगी। यदि कपड़ा मिल कपड़ा नहीं बनाएगी तो दुकानदार और किसान की जरूरत नहीं होगी। इस प्रकार ये एक-दूसरे पर अत्यधिक निर्भर हैं।
यदि कोई एक गतिविधि बंद हो जाए तो कोई भी आर्थिक गतिविधि नहीं होगी।

Class 6 Social Science Ch 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ (पृष्ठ 207)

Question 1.
प्राथमिक क्षेत्रक क्या है? यह द्वितीयक क्षेत्रक से किस प्रकार भिन्न है? दो उदाहरण दीजिए ।
उत्तर:
उन आर्थिक गतिविधियों का समूह, जिसमें प्रकृति से सीधे कच्चे माल का निष्कर्षण शामिल होता है, प्राथमिक क्षेत्रक कहलाता है। इसका मतलब है कि प्राथमिक क्षेत्रक में प्रकृति से कच्चा माल प्राप्त करना शामिल है। प्राथमिक क्षेत्रक में कृषि, मछली पकड़ना, वानिकी और खनन शामिल है।
द्वितीयक क्षेत्रक इससे अलग है क्योंकि द्वितीयक क्षेत्रक, प्राथमिक क्षेत्रक से कच्चा माल प्राप्त करता है तथा उन्हें बिक्री या उपभोग के लिए उत्पादों में बदल देता है। इसका मतलब है कि द्वितीयक क्षेत्रक में वस्तुओं का विनिर्माण शामिल है। उदाहरण के लिए, एक कारखाने में खाने योग्य तेल का उत्पादन किया जाता है।

उदाहरण:
(1) किसान गेहूँ, चावल और सब्जियाँ जैसी फसलें उगाते हैं। वे भोजन उत्पादन के लिए मिट्टी, पानी, बीज और सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करते हैं।
(2) मछुआरे नदियों, झीलों या समुद्र से मछलियाँ पकड़ते हैं। वे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक संसाधन के रूप में पानी पर निर्भर रहते हैं।

Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ

Question 2.
द्वितीयक क्षेत्रक किस प्रकार से तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर है ? उदाहरणों द्वारा समझाइए ।
उत्तर:
द्वितीयक क्षेत्रक तृतीयक क्षेत्रक पर निर्भर करता है। क्योंकि तृतीयक क्षेत्रक महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान करता है जो द्वितीयक क्षेत्रक को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद करती है। तृतीयक क्षेत्रक में परिवहन, बैंकिंग, खुदरा और शिक्षा जैसी सेवाएँ शामिल हैं।

उदाहरण :
(1) परिवहन : द्वितीयक क्षेत्रक में काम करने वाले कारखानों को अपने उत्पादों को स्टोर तक ले जाने की जरूरत होती है। उदाहरण, ब्रेड बनाने वाली बेकरी, ब्रेड को किराने की दुकानों तक पहुँचाने के लिए डिलीवरी ट्रकों (तृतीयक क्षेत्रक) पर निर्भर करती है, जहाँ लोग इसे खरीद सकते हैं।
(2) बैंकिंग : कारखानों में अक्सर उपकरण खरीदने या श्रमिकों को भुगतान करने के लिए ऋण की आवश्यकता होती है। वे अपने व्यवसाय को चलाने के लिए आवश्यक धन प्राप्त करने के लिए बैंकों (तृतीयक क्षेत्रक) पर निर्भर होते हैं।

Question 3.
प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों के बीच परस्पर निर्भरता का एक उदाहरण दीजिए। इसको प्रवाह चित्र (फ्लोचार्ट) का प्रयोग करते हुए समझाइए ।
उत्तर:
प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों के बीच परस्पर निर्भरता का एक उदाहरण कपड़े के उत्पादन में देखा जा सकता है।
Class 6 SST Chapter 14 Question Answer in Hindi हमारे आस-पास की आर्थिक गतिविधियाँ Img 3

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi Medium | NCERT Solutions

  

Social Science Class 6 Chapter 13 Question Answer in Hindi

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर in Hindi कार्य का महत्व

महत्वपूर्ण प्रश्न (पृष्ठ 183)

Question 1.
लोग विभिन्न प्रकार की किन-किन गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं?
उत्तर:
लोग दो मुख्य प्रकार की गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं : आर्थिक गतिविधियाँ और गैर- आर्थिक गतिविधियाँ । आर्थिक गतिविधियाँ वे हैं जिनमें मुद्रा शामिल होती है या जो शामिल पक्षों के लिए पैसे या पैसे के मूल्य के बदले की जाती है । उदाहरण के लिए, एक व्यवसायी बाजार में स्कूल बैग बेच रहा है, एक वकील कोई केस लड़ रहा है और फीस कमा रहा है।

Question 2.
हमारे दैनिक जीवन में इनका क्या योगदान है?
उत्तर:
आर्थिक गतिविधियाँ हमें भोजन, कपड़े और सेवाओं जैसी आवश्यक चीजें प्राप्त करने में मदद करती हैं। वे परिवारों को चलाने के लिए पैसे उपलब्ध कराती हैं। पैसे के बिना जीवन नहीं चल सकता। गैर-आर्थिक गतिविधियाँ भी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि वे हमें मजबूत रिश्ते बनाने और हमारे समुदायों में एक- दूसरे का समर्थन करने में मदद करती हैं। आर्थिक और गैर-आर्थि दोनों गतिविधियाँ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-185)

Question 1.
अनु और कबीर की कहानी में भिन्न-भिन्न पात्र कौन-कौन से कार्य कर रहे थे? नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
उत्तर:

कहानी के पात्रवे कौन-कौन से कार्य करते हैं?
अनु की माँवह अपने पति की मदद करती है, घर की देखभाल करती है और समुदाय की महिलाओं को बुनाई सिखाती है।
कबीर के दादाआस-पड़ोस के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवा करते हैं।
गीता आंटीभारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवारत ।
रोहनएक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करता है तथा छात्रों को स्वेच्छा से कंप्यूटर कौशल सिखाता है।
अनु के पिताकपड़े की दुकान चलाते हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-187)

Question 1.
पाठ्यपुस्तक के ‘पृष्ठ 185 पर दी गई तालिका में क्या आपने तीसरा रिक्त स्तंभ देखा? इस स्तंभ में ‘आर्थिक या गैर-आर्थिक गतिविधि’ को अंकित कीजिए। अब इन्हें गतिविधि के प्रकार के अनुसार भी वर्गीकृत कीजिए ।
Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व Img 1
उत्तर:

कहानी के पात्रवे कौन-कौन से कार्य करते हैं?आर्थिक / गैर-आर्थिक गतिविधि
अनु की माँवह अपने पति की मदद करती है, घर की देखभाल करती है और समुदाय की महिलाओं को बुनाई सिखाती है।आर्थिक / गैर-आर्थिक
कबीर के दादाआस-पड़ोस के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्वयंसेवा करते हैं।गैर-आर्थिक
गीता आंटीभारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में सेवारत ।आर्थिक
रोहनएक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करता है तथा छात्रों को स्वेच्छा से कंप्यूटर कौशल सिखाता है ।आर्थिक / गैर-आर्थिक
अनु के पिताकपड़े की दुकान चलाते हैं।आर्थिक

आइए विचार करें (पृष्ठ-187)

Question 1.
कबीर के दादाजी आस-पास के बच्चों को स्वैच्छिक रूप से निःशुल्क पढ़ाते हैं। यह आर्थिक गतिविधि है या गैर-आर्थिक ? यह गतिविधि आपके अध्यापक द्वारा विद्यालय में पढ़ाए जाने से किस प्रकार भिन्न है? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए |
उत्तर:
कबीर के दादाजी बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते हैं । यह एक गैर-आर्थिक गतिविधि है, क्योंकि इसके लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं मिलता। यह अध्यापकों से अलग है क्योंकि वे हमें स्कूल में अपनी नौकरी के रूप में पढ़ाते हैं और इसके लिए उन्हें भुगतान मिलता है । यह एक आर्थिक गतिविधि है। शिक्षक एक पेशे के रूप में शिक्षा प्रदान करते हैं और वेतन लेते हैं जबकि कबीर के दादाजी दयालुता के कारण निःशुल्क बच्चों को पढ़ाते हैं।

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

Question 2.
आप और आपके परिवार के लिए कौन-सी गैर-आर्थिक गतिविधियाँ महत्वपूर्ण हैं? ये क्यों बहुमूल्य हैं ?
उत्तर:
कुछ गैर-आर्थिक गतिविधियाँ जो मेरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं, उनमें एक साथ मिलकर खाना पकाना, एक-दूसरे के गृह कार्यों में मदद करना, युवाओं द्वारा दादा-दादी की देखभाल करना, परिवार के सदस्यों द्वारा घर के नवीनीकरण में सहायता करना, घर की सफाई आदि ।
ये गतिविधियाँ मूल्यवान हैं क्योंकि वे हमारे पारिवारिक बंधन को मजबूत बनाती हैं, भावनात्मक योगदान देती है और सुखद यादें बनाती हैं। प्यार तथा समर्थन सिखाती हैं, जो हर किसी की खुशी के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है।

आइए विचार करें (पृष्ठ-189)

Question 1.
क्या आप अपने घर से विद्यालय जाने के मार्ग में लोगों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का स्मरण कर सकते हैं? आपके विचार से इन लोगों को किस प्रकार भुगतान किया जाता है?
उत्तर:
स्कूल जाते समय मैंने लोगों को दुकान में काम करते, फल तथा सब्जियाँ बेचते और बस चलाते देखा है। दुकानदार सामान बेचकर पैसा कमाते हैं। दुकान के कर्मचारियों को महीने में एक बार वेतन मिलता है। विक्रेता (किसान) को उनके द्वारा बेचे गए फल और सब्जियों के लिए पैसे मिलते हैं और बस ड्राइवर को बस चलाने के बदले दिहाड़ी मिलती है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-191)

Question 1.
आपके विचार से जो गतिविधियाँ या व्यवसाय मौद्रिक मूल्य का सृजन करते हैं, उनके सामने सही (✓) का निशान लगाइए। क्या आप अंतिम दो रिक्त पंक्तियों में दो गतिविधियाँ और उनके मूल्य सृजन से संबंधित धनराशि के दो उदाहरण जोड़ सकते हैं?
Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व Img 2
उत्तर:

गतिविधि/व्यवसायमूल्य सृजन संबंधी धनराशि के उदाहरण
बेकर
दर्जी
किसान द्वारा अपने ट्रैक्टर की मरम्मत
चिकित्सक
परिवार के लिए भोजन बनाने वाले अभिभावक
वैज्ञानिक
बीमार दादा-दादी एवं नाना-नानी की देखभाल करने वाला व्यक्ति
पलंबर
अध्यापक

आइए विचार करें (पृष्ठ-193)

Question 1.
भारत के अनेक समुदायों में सामुदायिक सहभागिता की समान परंपराएँ हैं। क्या आप अपने क्षेत्र की कुछ ऐसी परंपराओं के बारे में बता सकते हैं?
उत्तर:

परंपरासामुदायिक भागीदारी
1. स्वच्छ भारत अभियानसमुदाय के लोग अपनी गलियों, सड़कों, और पार्कों की सफाई करते हैं।
2. वन महोत्सवबरसात के मौसम में कॉलोनी / गाँव में पेड़ लगाते हैं।
3. विश्वकर्मा एवं कुछ अन्य धार्मिक दिनसभी आगंतुक निःशुल्क जा सकते हैं।
4. सर्व शिक्षाकुछ लोग वंचित बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं।
5. सर्दी के कपड़ेरात्रि में सड़क किनारे लोगों को कंबल वितरित ।

Question 2.
हम भारत में कई त्योहार मनाते हैं। इन त्योहारों के अवसर पर लोग मिलकर अनेक गतिविधियाँ करते हैं। वे मिल-जुलकर स्थान की सजावट करते हैं और व्यंजनों को बनाते हैं। क्या ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं? आपके विचार से इनमें क्या जीवन-मूल्य समाहित हैं ?
उत्तर:
हाँ, ये गैर-आर्थिक गतिविधियाँ हैं क्योंकि लोग इन्हें मौज-मस्ती और साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए करते हैं, पैसे कमाने के लिए नहीं। इनका महत्व इसलिए है, क्योंकि ये समुदाय को एक साथ लाते हैं, खुशियाँ पैदा करते हैं, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं, परंपरा का जश्न मनाते हैं तथा दोस्ती को मजबूत करते हैं।

Question 3.
क्या आप उन सामुदायिक कार्यक्रमों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें आपके विद्यालय या आस-पास आयोजित किया गया हो ? इन कार्यक्रमों में आपने क्या देखा?
उत्तर:
हमारे विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हम स्थानीय पार्क में पेड़ लगाते हैं। वहाँ मैंने देखा बहुत-से छात्र एवं शिक्षक इसमें भाग लेते हैं। यह एकजुटता, जिम्मेदारी, टीमवर्क और आत्मसंतुष्टि की भावना देता है। यह पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है। इसमें हमने अपने समुदाय के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में सीखा।

Class 6 Social Science Ch 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

प्रश्न, गतिविधियाँ और परियोजनाएँ (पृष्ठ-193)

Question 1.
आर्थिक गतिविधियाँ किस प्रकार गैर-आर्थिक गतिविधियों से भिन्न होती हैं?
उत्तर:

पहलूआर्थिक गतिविधियाँगैर-आर्थिक गतिविधियाँ
उद्देश्यपैसा कमाने या वस्तु और सेवाएँ प्रदान करने के लिएप्यार, देखभाल और दोस्ती जैसी भावनाओं का विकास
भुगतानइसमें धन या किसी प्रकार का भुगतान प्राप्त करना शामिल है।आमतौर पर इसमें कोई भुगतान शामिल नहीं होता है।
उदाहरणउत्पाद बेचना, सेवाएँ प्रदान करना, माल का निर्माण ।परिवार के लिए खाना पकाना, स्वयंसेवा करना, दोस्तों के साथ समय बिताना ।
कार्य की प्रकृतिपैसे या पैसे के मूल्य के बदले में किया गया प्रदर्शनसद्भावना या व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए किया गया।
अर्थव्यवस्था पर प्रभावआर्थिक वृद्धि व विकास में योगदान देता है।सामाजिक कल्याण व सामुदायिक बंधन में योगदान ।

Question 2.
लोग किस प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित होते हैं? उदाहरण सहित समझाइए ।
उत्तर:
सामान बेचना : बहुत से लोग बाजारों या दुकानों में समान बेचते हैं। उदाहरण के लिए, एक किसान स्थानीय बाजार में फल तथा सब्जियाँ बेचता है। यह एक आर्थिक गतिविधि है, क्योंकि किसान उपज बेचकर पैसा कमाता है।

सेवाएँ प्रदान करना : कुछ लोग सामान बेचने के बजाय सेवाएँ प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, एक डॉक्टर रोगियों को चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। जब मरीज अपनी जाँच या उपचार के लिए भुगतान करते हैं तो डॉक्टर अपनी सेवाओं के लिए पैसा कमाता है।

विनिर्माण : कारखाने वे स्थान हैं जहाँ उत्पाद बनाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, कार निर्माण कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी कारों को असेंबल करते हैं, उन्हें उनके काम के लिए वेतन दिया जाता है, जो आर्थिक गतिविधि का दूसरा रूप है।

दैनिक मजदूरी: कुछ कर्मचारियों को दैनिक आधार पर भुगतान किया जाता है। उदाहरण के लिए, समारोह में वेटर का काम घंटे के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

कमीशन : ये कोई काम कराने या समझौते के बाद में पैसा लेते हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति दुल्हन और दूल्हे के रिश्तेदारों के बीच बैठक की व्यवस्था करता है तथा अंतिम समारोह खत्म होने के बाद कमीशन लेता है।

वस्तु के के रूप में भुगतान : कभी-कभी लोग अपने काम के लिए गैर-नकद भुगतान प्राप्त करते हैं। उदाहरण के लिए, एक किसान को अपने भुगतान का कुछ हिस्सा नकद के बजाय अनाज या सब्जियों जैसे सामान के रूप में मिल सकता है।

Class 6 SST Chapter 13 Question Answer in Hindi कार्य का महत्व

Question 3.
सामुदायिक सेवा गतिविधियों में लगे लोग अत्यधिक सम्माननीय हैं। इस कथन पर टिप्पणी कीजिए ।
उत्तर:
सामुदायिक सेवा में शामिल लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, भोजन बैंक के स्वयंसेवक जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरित करने में मदद करते हैं। यह सहायता मूल्यवान है, क्योंकि यह लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। सामुदायिक सेवा लोगों को एक साथ लाती है। जब लोग किसी पार्क की सफाई या चैरिटी कार्यक्रम आयोजित करने जैसे प्रोजेक्ट पर एक साथ कार्य करते हैं तो दोस्ताने रिश्ते बन जाते हैं, जिससे सामुदायिक बंधन मजबूत होता है। एकजुटता की यह भावना मूल्यवान है क्योंकि यह सहायक वातावरण बनाती है।

सामुदायिक सेवा में शामिल होने से व्यक्तियों को नए कौशल सीखने और अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह व्यक्तिगत विकास उनके भविष्य के लिए मूल्यवान है।
सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ अक्सर गरीबी, शिक्षा, बेरोजगारी या पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाती हैं, जब लोग इन गतिविधियों में भाग लेते हैं, तो वे समुदाय के सामने आने वाली चुनौतियों व वास्तविकता के महत्व के बारे में सीखते हैं तथा महत्वपूर्ण बदलाव लाते हैं।

Question 4.
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को किस-किस प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए लोगों को विभिन्न प्रकार से पारिश्रमिक दिया जाता है :
वेतन : कई लोगों को अपने काम के बदले एक निश्चित राशि मिलती है। आमतौर पर महीने में एक बार अपने काम के लिए नियमित रूप से पैसे मिलते हैं। उदाहरण के लिए, एक शिक्षक को स्कूल में छात्रों को पढ़ाने के लिए वेतन मिलता है। यह नौकरी के लिए पारिश्रमिक पाने का एक सामान्य तरीका है।

मजदूरी: कुछ कर्मचारियों को उनके काम किए गए घंटों के आधार पर भुगतान किया जाता है। उदाहरण के लिए, किसी समारोह में काम करने वाले वेटर को प्रति घंटे काम करने के हिसाब से पैसे मिलते हैं, अगर वे ज्यादा घंटे काम करेंगे तो ज्यादा पैसे मिलेंगे।

शुल्क / फीस : डॉक्टर, वकील जैसे पेशेवर और सलाहकार अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेते हैं। उदाहरण के लिए, कोई वकील किसी कानूनी मुद्दे पर किसी की मदद के लिए शुल्क लेता है।
कमीशन: कुछ कामों में लोग कमीशन द्वारा पैसा कमाते हैं। उदाहरण के लिए, एक विक्रेता अपनी बिक्री का कुछ प्रतिशत कमा सकता है। अगर वे ज्यादा उत्पाद बेचते हैं तो वे ज्यादा पैसा कमाते हैं।

वस्तु के रूप में भुगतान : कभी-कभी लोगों को अपने कामों के लिए नकद भुगतान नहीं मिलता। उदाहरण के लिए, एक किसान को नकद भुगतान की बजाय अनाज या सब्जियों जैसे सामानों के रूप में भुगतान मिलता है।

Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi Medium | NCERT Solutions

  

Social Science Class 6 Chapter 12 Question Answer in Hindi

कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

महत्वपूर्ण प्रश्न (पृष्ठ 173)

Question 1.
नगरीय स्थानीय निकाय क्या है और इनके कार्य क्या हैं?
उत्तर:
नगरों में स्थानीय सरकार की संरचना को नगरीय स्थानीय निकाय कहा जाता है। ये चुने हुए लोगों का समूह होते हैं जो नगरों तथा कस्बों की देखभाल करते हैं।
कार्य :

  • ये स्वच्छ जल आपूर्ति, कचरा संग्रहण तथा निपटान का प्रबंधन करते हैं।
  • एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध अभियानों का आयोजन करते हैं।
  • स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन।
  • स्थानीय कर एवं अर्थदंड प्राप्त करना ।
  • सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर ध्यान रखना ।
  • आधारभूत ढाँचे की देखभाल जैसे रोड, पार्क, स्कूल व गलियाँ।
  • आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नियोजन ।

Question 2.
ये सरकार और लोकतंत्र में क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर:
नगरीय स्थानीय निकाय महत्वपूर्ण है क्योंकि ये शहरों में लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हैं व उनको आवाज देते हैं। जब नागरिक अपने प्रतिनिधियों के लिए मतदान करते हैं, तो वे ऐसे लोगों को चुन सकते हैं जो उनकी जरूरतों को समझते हैं। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि हर किसी की राय मायने रखती है और निर्णय समुदाय के लाभ के लिए किए जाते हैं। ये विकेंद्रीकरण शासन का अंग हैं जो शीर्ष स्तर के केंद्रीय प्राधिकरण के तहत काम करते हैं।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-174)

Question 1.
एक गाँव या कस्बे की तुलना में कोलकाता, चेन्नई या मुंबई जैसे नगर क्यों अधिक जटिल और विविध हैं?
उत्तर:
कोलकाता, चेन्नई या मुंबई जैसे नगर अधिक जटिल और विविध हैं, क्योंकि-

  • यहाँ विभिन्न पृष्ठभूमि, संस्कृति और धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं।
  • शहर अत्यधिक व्यस्त, भीड़भाड़ तथा शोरगुल वाले हैं।
  • यहाँ लोग ज्यादा आत्मनिर्भर हैं तथा अक्सर अपने पड़ोसियों तक को नहीं जानते।
  • यहाँ नौकरी, स्कूल तथा अन्य सेवाओं के अवसर मौजूद हैं जो कि लोगों को यहाँ आने के लिए आकर्षित करते हैं।
  • तुलनात्मक रूप में, गाँव, शहरों की अपेक्षा छोटे होते हैं

तथा यहाँ कम लोग रहते हैं, जिस कारण इन लोगों की संस्कृति तथा जीवनशैली एक समान होती है।

Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

Question 2.
सहपाठियों के साथ मिलकर अपने किसी परिचित नगर में रह रहे विविध समुदायों की एक सूची तैयार कीजिए। आपमें से कितने यह सूची बना पाए ? आपने इस सूची में और क्या पाया?
नोट –
छात्र स्वयं करें।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-175)

Question 1.
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र 12.2 में आप पंचायती राज व्यवस्था और शहरी स्थानीय सरकार के बीच क्या समानताएँ एवं विभिन्नताएँ पाते हैं?
Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार Img 2
उत्तर:
समानताएँ :

  • दोनों प्रणालियों में ही चयनित प्रतिनिधि होते हैं जो लोगों के लिए निर्णय लेते हैं।
  • दोनों का उद्देश्य अपने क्षेत्र के लोगों के जीवन को सुधारना होता है।
  • ये दोनों राजस्व एकत्रित करते हैं तथा उच्च स्तर की सरकार से वित्त प्राप्त करते हैं।
  • दोनों ही भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।
  • दोनों स्तरों में ही शक्तियाँ तथा दायित्व सरकार के विभिन्न स्तरों पर वितरित हैं।
  • दोनों ही सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सहायक हैं।

विभिन्नताएँ :

  • पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तथा शहरी स्थानीय सरकार नगरों तथा कस्बों के लिए है।
  • शहरी स्थानीय सरकार ट्रैफिक तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे
  • जटिल मुद्दों को देखती है जबकि पंचायती राज कृषि व ग्रामीण विकास पर जोर देती है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-177)

Question 1.
क्या आप ऐसे और चार-पाँच कार्य सोच सकते हैं जिनसे कर्तव्यनिष्ठ नागरिक नगर के अपने-अपने क्षेत्र की देखभाल करने में सहायता कर सकते हैं?
उत्तर:
क्षेत्र की देखभाल के लिए नागरिकों द्वारा किए जाने वाले कार्य :

  • टूटी व खराब स्ट्रीट लाइट एवं मरे हुए जानवरों की सूचना देना ।
  • खुले मैनहोल अवरुद्ध सीवर, गलियों में पानी का रिसाव जैसी समस्याओं के बारे में अवगत कराकर ।
  • गलियों में कूड़ा न फेंकना तथा साफ रखना ।
  • पार्कों में प्लास्टिक न फेंकना ।
  • सामुदायिक कल्याण कार्यक्रमों में शामिल होकर जैसे वंचित बच्चों को शिक्षा, पेड़ लगाना, स्वास्थ्य शिविर इत्यादि ।
  • अनचाहे पौधों को हटाना ।

आइए विचार करें (पृष्ठ-179)

Question 1.
पिछले सात वर्षों से लगातार मध्य प्रदेश के इंदौर को सरकारी ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ योजना के अंतर्गत भारत के सर्वाधिक स्वच्छ नगर का पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि में इंदौर के नागरिकों की क्या भूमिका रही होगी?
उत्तर:
इंदौर के नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने और कचरा निपटान के नियमों का पालन करके अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने एक-दूसरे को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया तथा समस्या की सूचना स्थानीय सरकार को दी है। लोगों के प्रयास तथा नगर निगम के प्रभावी प्रशासन ने इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में सहायता प्रदान की है।

आइए पता लगाएँ (पृष्ठ-179)

Question 1.
अपने और पड़ोसी राज्यों के कुछ नगरों का चयन कीजिए। इनमें वह नगर लिए जा सकते हैं जिसमें आप रहते हैं या जो आपके कस्बे या गाँव के निकट हैं। आप कैसे पता करेंगे कि इनमें कहाँ-कहाँ नगर पंचायत, नगरपालिका अथवा नगर निगम हैं? उन नगरों के नाम और उनके नगरीय निलय के प्रकार की एक सूची तैयार कीजिए ।
उत्तर:
यह पता करने के लिए कि किसी नगर में नगर पंचायत है या नगरपालिका अथवा नगर निगम है, मैं सरकार की अधिकाधिक वेवसाइट देखूँगी तथा अपनी अध्यापिका की सहायता लूँगी।

नगर का नामनगरीय स्थानीय निकाय का प्रकार
पूणेनगर निगम
नासिकनगरपालिका
थाणेनगर निगम
औरंगाबादनगर पंचायत

Question 2.
नगरीय स्थानीय निकाय अपनी गतिविधियों के लिए संसाधन कैसे जुटाते हैं? [ संकेत – पाठ्यपुस्तक पृष्ठ 178 में दिए गए चित्र 12.4 में इंदौर नगर निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों के चित्रों को ध्यानपूर्वक देखिए । ] क्या इनमें कुछ सेवाएँ भुगतान आधारित हैं?
Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार Img 1
उत्तर:
शहरी स्थानीय निकाय स्थानीय कर (संपत्ति), सशुल्क सेवा ( कचरा संग्रहण, पानी के टैंकर, व्यापार लाइसेंस जारी) के लिए शुल्क तथा कभी-कभी सरकारी अनुदान के माध्यम से अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटाती है। हाँ, कुछ सेवाओं का भुगतान किया जाता है जैसे जल आपूर्ति, भवन निर्माण परमिट, जो स्थानीय निकायों को शहरों को सुचारु रूप से चलाने के लिए पर्याप्त धन जुटाने में मदद करते हैं।

Class 6 Social Science Ch 12 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

प्रश्न, क्रियाकलाप और परियोजनाएँ। (पृष्ठ 181-182)

Question 1.
विद्यालय आते हुए आप और आपके मित्र पाते हैं। कि जल के एक पाइप में रिसाव हो रहा है। इस रिसाव से बहुत सारा जल व्यर्थ हो रहा है। इस स्थिति में आप और आपके मित्र क्या करेंगे?
उत्तर:
अगर मैं और मेरे मित्र विद्यालय के रास्ते में पाइप से जल का रिसाव होते देखते हैं, तो सबसे पहले हम यह सुनिश्चित करेंगे कि रिसाव के पास जाना सुरक्षित है। फिर हम इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों को देंगे। इसकी सूचना नगरपालिका को फोन के माध्यम से या कोई मोबाइल ऐप हो, तो उसके माध्यम से भी दे सकते हैं। हम इसकी रिर्पोट करने में किसी बड़े व्यक्ति की मदद भी ले सकते हैं।
इसके बारे में हम स्कूल में अन्य बच्चों तथा अध्यापिका को भी बताएँगे ताकि अधिकतर लोग इस बारे में जान सकें। इस प्रकार ये लोग भी इसकी रिपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं।
• रिपोर्ट करने के बाद, हम फिर इसकी जाँच करेंगे कि समस्या हल हुई या नहीं। अगर नहीं हुई, तो हम फिर से इसकी रिपोर्ट करेंगे ताकि इस पर उचित ध्यान दिया जाए।

Question 2.
आप अपने निकट रहने वाले नगरीय स्थानीय निकाय के किसी सदस्य को अपनी कक्षा में आमंत्रित कीजिए। उनके साथ उनकी भूमिका और उत्तरदायित्वों पर विचार- विमर्श कीजिए। उनसे पूछने के लिए प्रश्नों की एक सूची तैयार कीजिए ताकि यह परिचर्चा उपयोगी हो ।
उत्तर:
प्रश्नों की सूची

  1. नगरीय स्थानीय निकाय में आपकी क्या भूमिका तथा दायित्व हैं?
  2. ड्यूटी के दौरान आपको किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ?
  3. आप कैसे तय करते हैं कि हमारे समुदाय में किन मुद्दों को पहले संबोधित किया जाए?
  4. क्या आप यह बता सकते हैं कि नागरिक, स्थानीय शासन में किस प्रकार भाग ले सकते हैं?
  5. छात्र के रूप में हम किस प्रकार समुदाय को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं?
  6. नगरीय स्थानीय निकाय की भविष्य में विकास की क्या योजना है ?

Class 6 SST Chapter 12 Question Answer in Hindi आधारभूत लोकतंत्र भाग 3 नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय सरकार

Question 3.
अपने परिवार एवं पड़ोस के वयस्क लोगों के साथ चर्चा कीजिए और नगरीय स्थानीय निकायों से उनकी अपेक्षाओं की एक सूची बनाइए ।
उत्तर:
स्थानीय निकायों से अपेक्षाएँ-

  1. वे अपेक्षा करते हैं कि नियमित रूप से अपशिष्ट प्रबंधन हो तथा पार्कों और सड़कों जैसे सार्वजनिक स्थानों का रख-रखाव किया जाए।
  2. वे चाहते हैं कि बिना रुकावट के स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो ।
  3. वे अपेक्षा करते हैं कि रोड अच्छी तरह से बने तथा गड्ढे व अन्य समस्याओं की समय-समय पर मरम्मत हो ।
  4. वे बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग तथा सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी चाहते हैं।
  5. वे कुशल सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की अपेक्षा करते हैं जो सस्ती और सुलभ हों ।
  6. वे चाहते हैं कि शहरी स्थानीय निकाय निर्णय – निर्माण प्रक्रिया में नागरिकों को शामिल करें तथा उनकी समस्याओं को सुनें।
  7. वे पुनर्चक्रण, वृक्षारोपण तथा प्रदूषण कम करने जैसे कार्यक्रमों की अपेक्षा करते हैं।
  8. वे स्वास्थ्य सेवा, डिस्पेंसरी तथा अस्पताल जैसी सुविधाएँ चाहते हैं।

Question 4.
एक अच्छे नगरीय स्थानीय निकाय की विशेषताओं की सूची बनाइए ।
उत्तर:
अच्छे नगरीय स्थानीय निकाय की विशेषताएँ-

  1. उन्हें अपने निर्णयों को लेकर पारदर्शिता रखनी चाहिए कि वे किस प्रकार सार्वजनिक धन को खर्च कर रहे हैं।
  2. उन्हें नागरिकों की जरूरतें व समस्याओं को सुनना चाहिए और जल्दी से जल्दी उस पर कार्यवाही करनी चाहिए ।
  3. सदस्यों को अपने निर्णयों के लिए उत्तरदायी होना चाहिए तथा सुनिश्चित करना चाहिए कि वे समुदाय के लिए ठीक ढंग से कार्य कर रहे हैं।
  4. उन्हें नियोजन तथा निर्णय निर्माण में समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों को शामिल करना चाहिए।
  5. उन्हें संसाधनों का विवेकतापूर्ण प्रबंधन करना चाहिए तथा समय पर सेवाएँ उपलब्ध करानी चाहिए।
  6. उन्हें दीर्घकालिक समाधानों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जो पर्यावरण की रक्षा करे तथा भावी पीढ़ियों की जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सके।
  7. इन्हें स्थानीय शासन तथा निर्णय निर्माण प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना चाहिए ।

Question 5.
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज व्यवस्था और नगरीय स्थानीय निकायों के बीच क्या समानताएँ एवं क्या विभिन्नताएँ हैं?
उत्तर:
समानताएँ :
दोनों प्रणालियों में निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं जो अपने क्षेत्र के लोगों के लिए निर्णय लेते हैं।

  • उनका उद्देश्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना और आवश्यक सेवाएँ प्रदान करना है।
  • दोनों प्रणालियाँ नागरिकों की भागीदारी और प्रतिक्रिया को प्रोत्साहित करती हैं।
  • ये दोनों ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जाँच करते हैं।
  • दोनों को भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त है।
  • दोनों राजस्व एकत्र करते हैं तथा उच्च स्तर की सरकार से धन प्राप्त करते हैं।

विभिन्नताएँ :

पहलूपंचायती राज व्यवस्थानगरीय स्थानीय निकाय
अवस्थितिग्रामीण क्षेत्र (गाँव)शहरी क्षेत्र ( नगर व कस्बे )
संरचनाइसमें जिला पंचायत, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत शामिल हैं।इसमें नगर निगम, नगरपालिका तथा नगर पंचायत शामिल हैं।
निर्वाचित प्रतिनिधिसरपंच ( गाँव का मुखिया) और ग्राम पंचायत के सदस्यनगर निगम व नगरपालिका के मेयर तथा काउंसलर,
संबोधित मुद्देये कृषि तथा ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर जोर देती है।यह ट्रैफिक, अपशिष्ट प्रबंधन तथा शहरी नियोजन जैसे शहरी मुद्दों को देखते हैं।
जनसंख्या आकारइसमें जनसंख्या अपेक्षाकृत कम होती है।इसमें अधिक जनसंख्या होती है (10 लाख से अधिक जनसंख्या पर नगर निगम )
कार्यग्रामीण विकास कार्यक्रम लागू करना, स्थानीय संसाधनों का प्रबंधन तथा बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करना।शहरी बुनियादी ढाँचे, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता और स्थानीय करों का प्रबंधन करता है।
सामुदायिक भागीदारीग्राम सभाओं के माध्यम से भागीदारी बढ़ाना ।वार्ड समितियों व सार्वजनिक बैठकों के माध्यम से भागीदारी सुनिश्चित ।
धन का स्रोतप्राथमिक तौर पर राज्य व संघ द्वारा प्राप्त अनुदान और स्थानीय कर ।संपत्ति कर, सेवा शुल्क तथा सरकारी अनुदान ।
जटिलताकम जनसंख्या तथा सरल मुद्दों के कारण कम जटिलविविध जनसंख्या तथा बहुआयामी शहरी चुनौतियों के कारण अधिक जटिल ।