NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 5 Industries (Hindi Medium)

 प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?
(ii) वे कौन-से मुख्य तथ्य हैं जो उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं?
(iii) कौन-सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?
(iv) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?
(v) बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है?
उत्तर
(i) उद्योग का संबंध आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है।

(ii) उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक

  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • भूमि
  • श्रम
  • शक्ति के साधन
  • परिवहन
  • बाजार

(iii) लोहा-इस्पात उद्योग को आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है, क्योंकि अन्य उद्योगों के लिए उनकी आधारभूत सामग्री जैसे औजार और मशीनें आदि लोहा-इस्पात से बनी होती है।

(iv) कपास उद्योग के मुंबई में तेजी से विकसित होने के कारण-

  • कोष्ण और आर्द्र जलवायु
  • मशीन आयात के लिए पत्तन की उपलब्धता
  • कच्चे माल की उपलब्धता
  • दक्ष श्रमिकों की उपलब्धता

(v) बंगलौर और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच समानताएँ-

  • सर्वाधिक संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान हैं।
  • सुहावनी, आकर्षक, जलवायु तथा स्वच्छ पर्यावरण है।
  • अच्छी परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध है।
  • निपुण व अनुभवी कार्य बल उपलब्ध है।
  • पूँजी

प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित कीजिए-
(i) सिलिकॉन घाटी अवस्थित है
(क) बंगलौर में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में
उत्तर
(ख)
 कैलिफोर्निया में

(ii) कौन-सा उद्योग ‘सनराईज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है?
(क) लोहा-इस्पात उद्योग
(ख) सूती वस्त्र उद्योग
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी

(iii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक उत्तर सही
उत्तर
(ख) जूट

प्रश्न 3.
अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
उत्तर
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग


(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग


प्रश्न 4.
दिए गए स्थानों में निम्नलिखित के दो-दो उदाहरण दीजिए-
(i) कच्चा माल ……………. और …………………
(ii) अंतिम उत्पाद …………………… और ……………………..
(iii) तृतीयक क्रियाकलाप ………………. और …………………….
(iv) कृषि-आधारित उद्योग ……………….. और ………………….
(v) कुटीर उद्योग …………………… और ……………………….
(vi) सहकारिता ………………….. और ……………………….
उत्तर
(i) गन्ना, लौह-अयस्क
(ii) चीनी, इस्पात
(iii) व्यापार, बैंकिंग ।
(iv) सूत्री वस्त्र उद्योग, चीनी उद्योग
(v) टोकरी बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना
(vi) आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड, सुधा डेयरी सहकारी उपक्रम

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप
उद्योग स्थापित करने के लिए अवस्थिति की पहचान कैसे की जाए-
अपनी कक्षा को समूह में बाँटें। प्रत्येक समूह, निदेशकमंडल है जिसने देवलोपन द्वीप में लोहा-इस्पात उद्योग के लिए उपयुक्त स्थान चयन करना है। तकनीकी विशेषज्ञों के एक दल ने टिप्पणी और मानचित्र के साथ एक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। दल ने लौह-अयस्क, कोयला, जल और चूना-पत्थर के साथ-साथ मुख्य बाजार, श्रमिकों के स्रोत और पत्तन सुविधाओं की पहुँच पर विचार किया। दल ने X और Y दो स्थानों का सुझाव दिया। निदेशकमंडल को अंतिम निर्णय लेना है कि इस्पात उद्योग को कहाँ स्थापित करना है।

  • दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पढ़ें।
  • प्रत्येक स्थान से संसाधनों की दूरियाँ ज्ञात करने के लिए मानचित्र का अध्ययन करें।
  • साधनों की महत्ता के अनुसार इनमें से प्रत्येक संसाधन को 1 से 10 साल तक महत्त्व अनुसार अंक दें। एक संसाधन का उद्योगों की तरफ जितना ही अधिक अभिकर्षण होगा उतना ही अधिक 1 से 10 तक के बीच उसका महत्त्व होगा।
  • नीचे की सारणी को पूरा करें।
  • न्यूनतम लागत वाला स्थान सर्वाधिक उपयुक्त स्थान होना चाहिए।
  • याद रखें प्रत्येक निदेशकमंडल अलग तरह से निर्णय ले सकते हैं।


रिपोर्ट
देवलोपन द्वीप पर प्रस्तावित लोह-इस्पात संयंत्र की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारक/संसाधन।।

  • लौह-अयस्कः यह निम्न श्रेणी के लौह-अयस्क का सबसे बड़ा निक्षेप है। अयस्क का लंबी दूरी तक परिवहन अनार्थिक होगा।
  • कोयलाः एकमात्र कोयला क्षेत्र जिसमें उच्च श्रेणी के कोयले के विशाल निक्षेप हैं। रेलमार्ग से कोयले का परिवहन, तुलनात्मक रूप से सस्ता है।
  • चूना-पत्थरः यह द्वीप में प्रचुरता से उपलब्ध है लेकिन शुद्धतम निक्षेप चूना पर्वत में है।
  • जलः नील नदी की दोनों सहायक नदियाँ प्रचुर मात्रा में हर मौसम में बड़े लौह-इस्पात संयंत्र को जल उपलब्ध कराती हैं।
  • बाज़ारः यह अनुमान किया जाता है कि उद्योग के उत्पाद का मुख्य बाज़ार राजधानीपुर का इंजीनियरिंग कारखाना होगा। उत्पाद, मुख्यत: लघु इस्पात की छड़ों और हल्की इस्पात चादरों की परिवहन लागत सापेक्षतः कम होगी।
  • श्रम की आपूर्तिः हिल, राह और सिंग मछुआरों की तीन बस्तियों से अकुशल कामगारों की भर्ती की जाएगी। यह अनुमानित किया जाता है कि अधिकांश श्रमिक अपने वर्तमान आवास से प्रतिदिन आने-जाने का काम करेंगे।
  • पत्तन की सुविधाएँ: इस समय न्यूनतम हैं। पत्तन पश्चिमपुर अच्छा, गहरा और प्राकृतिक पोताश्रय है जो मिश्रातु के आयात के लिए विकसित किया गया है।


जितना अधिक अभिकर्षण, उतने अधिक अंक।
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

0 comments: