Ncert Solutions Class 8 Science Chapter 9 in Hindi Medium

 कक्षा : 8

विषय : विज्ञान
पाठ : 9 जंतुओं में जनन

अभ्यास

प्रश्न 1 – सजीवों के लिए जनन क्यों महत्वपूर्ण है ? समझाइए।

उत्तर :- जनन वह प्रक्रम है जो जीव की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक है। जनन जाति की निरंतरता बनाने के लिए आवश्यक है। जनन में जीवों का विशेष महत्व है क्योंकि यह एक जैसे जीवों में पीढ़ी दर पीढ़ी निरंतरता बनाए रखना सुनिश्चित करता है।

प्रश्न 2 – मनुष्य में निषेचन प्रक्रम को समझाइए।

उत्तर:- जनन प्रक्रम का पहला चरण शुक्राणु और अंडाणु का संलयन है। जब शुक्राणु , अंडाणु के संपर्क में आते हैं तो इनमें से एक शुक्राणु अंडाणु के साथ संलयित हो जाता है। शुक्राणु और अंडाणु का यह संलयन निषेचन कहलाता है। निषेचन के समय शुक्राणु और अंडाणु संलयित होकर एक हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता है।

प्रश्न 3 – सर्वोचित उत्तर चुनिए :-

(क) आंतरिक निषेचन होता है :

(i) मादा के शरीर में

(ii) मादा के शरीर से बाहर

(iii) नर के शरीर में

(iv) नर के शरीर से बाहर

उत्तर :- मादा के शरीर में

(ख) एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क में विकसित होता है, वह है:

(i) निषेचन

(ii) कायांतरण

(iii) रोपण

(iv) मुकुलन

उत्तर :- कायांतरण

(ग) एक युग्मनज में पाए जाने वाले की संख्या होती है :

(i) कोई नहीं

(ii) एक

(iii) दो

(iv) चार

उत्तर :- दो

प्रश्न 4 – निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)। संकेतिक कीजिए:-

(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं।

(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है।

(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है।

(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है।

(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है।

(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है।

(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है।

(ज) द्विखंडन अलैगिक जनन की एक विधि है।

(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है।

भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है।

उत्तर:-

(क) अंडप्रजक जंतु विकसित शिशु को जन्म देते हैं। असत्य

(ख) प्रत्येक शुक्राणु एक एकल कोशिका है। सत्य

(ग) मेंढक में बाह्य निषेचन होता है। सत्य

(घ) वह कोशिका जो मनुष्य में नए जीवन का प्रारंभ है, युग्मक कहलाती है। सत्य

(ङ) निषेचन के पश्चात् दिया गया अंडा एक एकल कोशिका है। सत्य

(च) अमीबा मुकुलन द्वारा जनन करता है। असत्य

(छ) अलैंगिक जनन में भी निषेचन आवश्यक है। असत्य

(ज) द्विखंडन अलैगिक जनन की एक विधि है। सत्य   

(झ) निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है। सत्य

भ्रूण एक एकल कोशिका का बना होता है। असत्य

प्रश्न 5 – युग्मनज और गर्भ में दो भिन्नताएँ दीजिए।

उत्तर :- युग्मनज :- शुक्राणु और अंडाणु का संलयन युग्मनज कहलाता है। यह एक एकल कोशिका है।

गर्भ :- भ्रूण की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक अंगों की पहचान हो जाती है। यह बहु कोशिका है।

प्रश्न 6 – अलैगिक जनन की परिभाषा लिखिए। जंतुओं में अलैंगिक जनन की दो विधियों का वर्णन कीजिए।

उत्तर :- अलैंगिक जनन :- इस प्रकार के जनन को  जिसमें केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है, अलैंगिक जनन कहलाता है। जंतुओ में अलैंगिक जनन की दो विधियां इस प्रकार है :-

मुकुलन :-  प्रत्येक हाइड्रा में एक या अधिक उभार दिखाई दे सकते हैं। यह उभार विकसित होते नए जीव है जिन्हें मुकुल कहते हैं। यीस्ट में भी मुकुल दिखाई देते हैं। हाइड्रा में भी एक एकल जनक से निकलने वाले उद्वर्ध से नए जीव का विकास होता है। हाइड्रा में में मुकुल से नवा जीव विकसित होता है इसलिए इस प्रकार के जनन कीमित होती है को मुकुलन कहते हैं।

द्विखंडन :- अमीबा एककोशिक होता है। इसमें केन्द्रक के दो भागों में विभाजन से जनन क्रिया प्रारम्भ होती है। इसके बाद कोशिका भी दो भागों में बँट जाती है जिसके प्रत्येक भाग में केन्द्रक होता है। परिणामस्वरूप एक जनक से दो अगवा बनते हैं। (d) इस प्रकार के अलैगिक जनन को जिसमें जीव विभाजित होकर दो संतति उत्पन्न करता है द्विखंडन कहलाता है।

प्रश्न 7 – मादा के किस जनन अंग में भ्रूण का रोपण होता है ?

उत्तर :- गर्भाशय।

प्रश्न 8 – कायांतरण किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।

उत्तर:- टैडपोल रूपांतरित होकर व्यस्क में बदल जाता है जो छलांग लगा सकता है और तैर सकता है। कुछ विशेष परिवर्तनों के साथ टैडपोल का व्यस्क में रूपांतरण कायांतरण कहलाता है।

                               मेंढक का जीवन चक्र

 प्रश्न 9 – आंतरिक निषेचन एवं बाह्य निषेचन में भेद कीजिए।

उत्तर:-

       आंतरिक निषेचन      बाह्य निषेचन
यह निषेचन मादा शरीर के अंदर होता है।जिसमें नर एवं मादा युग्मक का संलयन मादा के शरीर के बाहर होता है।
मनुष्य, गाय, कुत्ते तथा मुर्गी इत्यादि अनेक जंतुओं में आंतरिक निषेचन होता है। मछली, स्टारफिश जैसे जलीय प्राणियों में होता है।

प्रश्न 10 – नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से क्रॉस शब्द पहेली को पूरा कीजिए।

बाई से दाई ओर

1. यहां अंडाणु उत्पादित होते है।

3. वृषण में उत्पादित होते है।

4.  हाइड्रा का अलैंगिक जनन है।

ऊपर से नीचे की ओर

1.  यह मादा युग्मक है।

2. नर और मादा युग्मक का मिलना।

4. एक अंडप्रजनक जंतु।

उत्तर:-

बाई से दाई ओर

1. अंडाशय

3. शुक्राणु

4. मुकुलन

ऊपर से नीचे की ओर

1. अंडाणु

2. निषेचन

4. मुर्गी

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

प्रश्न – शुक्राणु में पूँछ किस काम आती है ?

उत्तर :- शुक्राणु पूँछ द्वारा अंडाणु तक पहुँचने के लिए अंडवाहिनी में तैरते है; जिसे फ्लैगेलम भी कहा जाता है, यह सबसे लंबा हिस्सा है और तरंग जैसी गति के लिए सक्षम है।

प्रश्न – एक एकल कोशिका किस प्रकार एक बड़ा जीव बन सकता है ?

उत्तर :- निषेचित अण्डा एक एकल कोशिका होता है। निषेचन के परिणामस्वरूप युग्मनज बनता है जो विभिन्न चरणों में विकसित होकर एक बड़ा जीव बनता है।

0 comments: