Ncert Solutions Class 8 Science Chapter 8 in Hindi Medium

 कक्षा : 8

विषय : विज्ञान
पाठ : 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

अभ्यास :-

प्रश्न 1 – निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)

(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है।

(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं।

(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है।

(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है।

उत्तर:-

(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। सत्य

(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती हैं। असत्य          

(ग) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। असत्य

(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। सत्य

प्रश्न 2 – मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?

उत्तर :- तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त करके उनका स्थानांतरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वय का कार्य करती है। छात्र चित्र स्वयं बनाए।

प्रश्न 3 – निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए

(क) कोशिका द्रव्य

उत्तर :- यह एक जैली जैसा पदार्थ है जो कोशिका झिल्ली एवं केंद्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते है। जैसे :- माइटोकांड्रिया, गालजीकाय, राइबोसोम इत्यादि।

(ख) कोशिका का केन्द्रक

उत्तर :- सजीव कोशिका का यह एक महत्वपूर्ण संघटक है। सामान्यतः यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है। इसे सरलतापूर्वक अभिरंजित करके सूक्ष्मदर्शी के नीचे आसानी से देखा जा सकता है। केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केन्द्रक झिल्ली अथवा केन्द्रकावरण कहते हैं। यह झिल्ली भी सरंध्र होती है तथा कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है। उच्च आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर हमें केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है। इसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं। इसके अतिरिक्त केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ भी होती हैं जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते हैं।

प्रश्न 4 – कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते हैं।

उत्तर :- कोशिकांग कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।

प्रश्न 5 – पादप कोशिका एवं जंतु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।

उत्तर :- पादप कोशिका :- कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है। हरित वर्णक, क्लोरोप्लास्ट उपस्थित होते है। कोशिका द्रव्य पतला और रितिका बड़ी होती है।

जंतु कोशिका :- कोशिका भित्ति नहीं होती। हरित वर्णक नहीं होते। कोशिका द्रव्य सघन और रितिका अनुपस्थित होती है।

(a) पादप कोशिका                      (b) जंतु कोशिका

प्रश्न 6 – यूकैरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अंतर लिखिए।

उत्तर :- यूकैरियोट्स :- प्याज़ की झिल्ली एवं गाल की कोशिकाओं जैसी कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त सुसंगठित केंद्रक पाया जाता है; यूकैरियोट्स कोशिका कहलाती है।

प्रोकैरियोट्स :- ऐसी कोशिकाएं जिनमें केंद्रक पदार्थ केंद्रक झिल्ली के बिना होता है; प्रोकैरियोट्स कोशिकाएं कहलाती है। उदाहरण:- जीवाणु और नीले- हरे शैवाल।

प्रश्न 7 – कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ? उनका कार्य बताइए।

उत्तर :- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केंद्रक द्रव्य में पाए जाते हैं।

क्रोमोसोम के कार्य :- यह जीव के धारक और तथा आनुवंशिक गुणों तथा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते है। ये अनुवांशिक के अतिरिक्त केंद्रक कोशिका के क्रियाकलापों का भी नियंत्रण करते हैं।

प्रश्न 8 – सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है। समझाए।

उत्तर :- कोशिकाओं की तुलना हम इंटों से कर सकते हैं। जिस प्रकार विभिन्न इंटों को जोड़ कर भवन का निर्माण किया जाता है उसी प्रकार विभिन्न कोशिकाएं एक दूसरे से जुड़कर प्रत्येक सजीव के शरीर का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 9 – बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं ?

उत्तर :- क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के वर्णक होते हैं। ये पौधों को हरा रंग प्रदान करते हैं। केवल पौधे ही इस हरे वर्णक को भोजन बनाने में प्रयोग में ला सकते हैं।

नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से क्रॉस शब्द पहेली को पूरा कीजिए।

बाईं से दाईं ओर

4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।

3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।

1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।

ऊपर से नीचे की ओर

2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।

1. कोशिका झिल्ली और केंद्रिका झिल्ली के बीच का पदार्थ।

उत्तर:- 

बाई से दाई ओर

4. केंद्रक

3. रिक्तिका

1.  कोशिका

ऊपर से नीचे की ओर

2. हरित लवक

1. कोशिका द्रव्य

पाठ के बीच में पूछे जाने वाले अन्य प्रश्न

प्रश्न – मुर्गी का अंडा आसानी से दिखाई दे जाता है। क्या यह एकल कोशिका है अथवा कोशिकाओं का एक समूह ?

उत्तर :- मुर्गी का अंडा एक एकल कोशिका है तथा आकार में बड़ा होने के कारण इसे नग्न आँखों से भी देखा जा सकता है।

प्रश्न – अपनी आकृति बदलने से अमीबा को क्या लाभ होता है ?

उत्तर :- अमीबा की आकृति अनियमित है। यह अपनी आकृति बदलता रहता है। इसके मुख्य शरीर से बाहर की ओर परिवर्ती लंबाई के प्रवर्ध उभरते हुए दिखाई देते हैं, जिन्हें पादाभ कहते हैं। अमीबा की बदलती हुई आकृति पादाभ के बनने के कारण होती है जो उसे गति प्रदान करने एवं भोजन ग्रहण करने में सहायता करता है।

प्रश्न – मैं जानना चाहता हूँ कि पौधों को कोशिका भित्ती की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर :- पौधों में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक बाहरी मोटी परत होती है जिसे कोशिका भित्ती कहते हैं। कोशिका झिल्ली को आबद्ध करने वाली यह अतिरिक्त संरचना पौधों की कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। पादप कोशिकाओं को ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु इत्यादि विभिन्न परिवर्तनों से सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

0 comments: