एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर

 कक्षा : 6

विषय : सामाजिक विज्ञान (भूगोल –पृथ्वी हमारा आवास)
अध्याय : 2
 – ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर (प्रश्न -उत्तर)

प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

1.पृथ्वी का सही आकार क्या है ?

उत्तर :- हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं ऐसा हम कई बार पढ़ चुके है।यह उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथः मध्य में थोड़ी उभरी हुई है। पृथवी का आकर अंडाकार भी माना जाता है। इसके दोनों ध्रुवो पर बर्फ की एक मोटी परत है।

2. ग्लोब क्या है ?

उत्तर :- ग्लोब लघु रूप में पृथ्वी का एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब विभिन्न प्रकार और आकर के हो सकते है। जैसे बडा ग्लोब जो आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जा सकता।पॉकेट में रखने योग्य भी ग्लोब होते है जिनमें हवा भरी जाती है और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है।ग्लोब पर देशों, महाद्वीपों तथा महासागरों को उनके सही आकार में दिखाया जाता है।

3. कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है ?

उत्तर :- कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23 ½° उत्तरी अक्षांश है।

4. पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं ?

उत्तर :- पृथ्वी के तीन प्रमुख ताप कटिबंध निम्नलिखित हैं

उष्ण कटिबंध

शीतोष्ण कटिबंध

शीत कटिबंध

5. अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या हैं ?

उत्तर :- अक्षांश रेखा के लम्बवत उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली अर्धवृत्ताकार रेखाओं को देशान्तर रेखायें कहते है। देशान्तर रेखायें भी काल्पानिक रेखायें है जो उत्तर से दक्षिण की और खीची जाती है। देशान्तर रेखायें उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवो पर मिलती है। ये अक्षांश रेखाओ की तरह सामान नहीं होती।

6.ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं ?

उत्तर :- कर्क रेखा एवं मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य वर्ष में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है।

7. जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं ?

उत्तर :-भारत ग्रीनिच के पूर्व 82°30′ में स्थित है तथा भारत का समय लंदन से 5 घंटे 30 मिनट आगे है, क्योंकि देशांतर के प्रत्येक अंश में 4 मिनट का अंतर होता है। इसलिए जब लंदन में दोपहर के 12 बजते हैं तो भारत में शाम के 5:30 बजते हैं।

प्रश्न -2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

1.प्रमुख याम्योत्तर का मान है

(क) 90°

(ख) 0°

(ग) 60°

2. शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है ?

(क) ध्रुवों

(ख) विषुवत् वृत्त

(ग) कर्क रेखा

3. देशांतरों की कुल संख्या है

(क) 360

(ख) 180

(ग) 90

4. उत्तरी ध्रुव वृत्त स्थित है

(क) उत्तरी गोलार्ध में

(ख) दक्षिणी गोलार्ध में

(ग) पूर्वी गोलार्ध में

5. ग्रिड किसका जाल है

(क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का

(ख) कर्क रेखा एवं मकर रेखा का

(ग) उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव का

उत्तर:-(ख) 0°

(क) ध्रुवों

(क) 360

(क) उत्तरी गोलार्ध में

(क) अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का।

प्रश्न -3. खाली स्थान भरें।

1.मकर रेखा …………… पर स्थित है।

2. भारत का मानक याम्योत्तर …………… है।

3.0° याम्योत्तर को …………… के नाम से जाना जाता है।

4. देशांतरों के बीच की दूरी …………… की तरफ घटती जाती है।

5. दक्षिणी ध्रुव वृत्त …………… गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर :-1.मकर रेखा 22° ½ दक्षिण पर स्थित है।

2. भारत का मानक याम्योत्तर 82° ½ पूर्व (82°30 पूर्व है।

3.0° याम्योत्तर को प्रधान मध्याह्न रेखा के नाम से जाना जाता है।

4. देशांतरों के बीच की दूरी ध्रुवो की तरफ घटती जाती है।

5. दक्षिणी ध्रुव वृत्त दक्षिण गोलार्ध में स्थित है।

0 comments: