NCERT Solutions for Class 9 Science in Hindi Medium Chapter 14 प्राकृतिक संपदा प्रश्न और उत्तर

 प्राकृतिक संपदा 

पेज: 217

प्रश्न1. शुक्र और मंगल ग्रह के वायुमंडल से हमारा वायुमंडल कैसे भिन्न है?

उत्तर: पृथ्वी के वायुमंडल के मुख्य घटकों में कार्बन डाइऑक्साइड ऑक्सीजन नाइट्रोजन और जलवाष्प आदि का मिश्रण है, जो कि जीवन को बढ़ावा देते हैं।

जबकि शुक्र और मंगल जैसे ग्रहों में वायुमंडल के मुख्य घटकों में कार्बन डाइऑक्साइड (95-97%) है। जो कि वहां पर पृथ्वी जैसे जीवन पनपने की संभावना को कम कर देती है।

प्रश्न2. वायुमंडल एक कंबल की तरह कैसे कार्य करता है?

उत्तर: वायुमंडल में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड बाहर से ऊष्मा को पृथ्वी में प्रवेश तो करने देती है परंतु फिर से अंतरिक्ष में जाने से रोकती है। जिसके कारण रात के समय अचानक तापमान नहीं गिरता और धरती का तापमान नियंत्रित रहता है।

प्रश्न3. वायु प्रवाह (पवन) के क्या कारण है?

उत्तर: पृथ्वी के मुख्य दो घटक है मिट्टी और पानी। दिन के समय मिट्टी, पानी की तुलना में ज्यादा गर्म रहती है। जिसके कारण मिट्टी की सतह में मौजूद वायु भी गर्म हो होकर और ऊपर की ओर उठना शुरू हो जाती है। गरम वायु के ऊपर उठने की वजह से निम्न दाब का क्षेत्र बनता है जहां पर ठंडी वायु प्रवेश करने लगती है। और किस तरह से पवन प्रवाह होता है।

प्रश्र4. बादलों का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: दिन के समय सूर्य की गर्म करने जब पानी के स्त्रोत जैसे नदी, तालाब, समुद्र आदि में पड़ती है। तो जल वाष्प बनकर ऊपर की ओर उठता है। जैसे ही वाष्पित जल ऊपर पहुंचता है तो वहां का तापमान ठंडा होने के कारण वो फिर से छोटी छोटी जल की बूंदों में संघनित हो जाता है। और यही संघनित जल बादलों का रूप लेकर वर्षा करता है।

प्रश्न5. मनुष्य के तीन क्रियाकलापों का उल्लेख करें जो वायु प्रदूषण में सहायक है।

उत्तर: मनुष्य के तीन क्रियाकलापों जो वायु प्रदूषण में सहायक है:

१. औद्योगिक विस्तार।

२. वाहनों से निकलने वाला धुआं।

३. बिजली उत्पन्न करने के लिए उपयोग में लाए जा रहे कोयले से।

पेज: 219

प्रश्न1. जीवों को जल की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: १. पदार्थों के संवहन के लिए।

२. कोशिकाओं को जीवित रखने के लिए।

प्रश्न2. जिस गांव/शहर/नगर में आप रहते हैं वहां पर उपलब्ध शुद्ध जल का मुख्य स्रोत क्या है ?

उत्तर: नदी।

प्रश्न3. क्या आप किसी क्रियाकलाप के बारे में जानते हैं जो इस पानी के स्रोत को प्रदूषित कर रहा है?

उत्तर: फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट को इस नदी में डाला जाता है। जो कि काफी खतरनाक है और इस नदी के पानी को प्रदूषित कर रहा है।

पेज: 222

प्रश्न1. मृदा (मिट्टी) का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर: मिट्टी का निर्माण भूमि पर पाए जाने वाले बड़ी-बड़ी चट्टानों के विभिन्न प्रकार के भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रक्रम द्वारा टूटने से होता है।

जो मुख्यत चार है:

सूर्य: जब सूर्य का ताप चट्टानों पर पड़ता है तो चट्टाने फैल जाती है और रात के समय जब सूर्य अस्त होता है। तब तापमान गिरने के कारण वही चट्टाने सिकुड़ने लगती है। इस तरह बार-बार फैलने और सिकुड़ने से चट्टानों में अनेक दरारे आ जाती हैं और छोटे-छोटे हिस्सों में बंट जाती है।

जल: जल मृदा निर्माण के लिए दो प्रकार से कार्य करता है:

१. बहता हुआ जल अपने साथ छोटे-छोटे कंकड़ धीर साथ लेकर चलता है जो बड़ी चट्टानों के साथ टकराकर और छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाते हैं और चट्टानों में भी अपक्षय के कारण मिट्टी का निर्माण होता है।

२. यही जल जब चट्टानों की दरारों में जाकर जम जाता है। तो उन दरारों को और चौड़ा कर देता है जिससे चट्टाने जल्दी टूट जाती है।

वायु: तेज हवाओं के चलने के कारण छोटे-छोटे कंकड़ आपस में टकराते हैं। जिससे वे वहीं मृदा में परिवर्तित होते हैं।
जीव: कुछ भी पत्थर की सतह पर जम जाते हैं और धीरे-धीरे उस चट्टान को महीन मृदा में परिवर्तित कर देते हैं।

प्रश्न2. मृदा अपरदन क्या है?

उत्तर: जल या वायु द्वारा मिट्टी की ऊपरी परत को उड़ाकर या बहाकर ले जाना ही मृदा अपरदन है।

प्रश्न3. अपरदन को रोकने और कम करने के कौन-कौन से तरीके हैं?

उत्तर: मृदा अपरदन को रोकने या कम करने के निम्नलिखित तरीके है:

१. वनों की अत्यधिक कटाई पर रोक लगाई जाए।

२. ज्यादा से ज्यादा वृक्षों को बोया जाए।

३. पशुओं के अत्यधिक चरने पर लगाम लगाई जाए।

पेज: 226

प्रश्न1. जल-चक्र के क्रम में जल की कौन-कौन सी अवस्थाएँ पाई जाती हैं?

उत्तर: जल-चक्र के क्रम में जल की तीन अवस्थाएं पाई जाती हैं: 

१. ठोस अवस्था ( बर्फ )

२. द्रविया अवस्था ( नदियों का पानी )

३. गैसीय अवस्था ( वाष्प )

प्रश्न2. जैविक रूप से महत्वपूर्ण दो यौगिकों के नाम दीजिए जिनमें ऑक्सीजन और नाइट्रोजन दोनों पाए जाते हों?

उत्तर: प्रोटीन, न्यूक्लीक अम्ल, डी.एन.ए. (DNA) और आर.एन.ए. (RNA) तथा कुछ विटामिन ।

प्रश्न3. मनुष्य की किन्हीं तीन गतिविधियों को पहचानें जिनसे वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है।

उत्तर:  मनुष्य की तीन गतिविधियां जिनसे वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है: 

१. फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं।

२. खाना पकाने के लिए इंधन का दहन।

३. गाड़ियों से निकलने वाला धुआं।

प्रश्न4. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?

उत्तर: कुछ गैसे जैसे कि कार्बन डाइऑक्साइड सूर्य से गर्मी को पृथ्वी में तो आने देती है। पर बाहर नहीं जाने देती है। जिससे कि पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ जाता है। इस प्रकार के प्रभाव को ग्रीन हाउस प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न5. वायुमंडल में पाए जाने वाले ऑक्सीजन के दो रूप कौन-कौन से हैं?

उत्तर: वायुमंडल में पाए जाने वाले ऑक्सीजन के दो रूप: पहला O2 ऑक्सीजन का द्विपरमाण्विक अणु, और दूसरा O3 ओजोन है।

अभ्यास

प्रश्न1. जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है?

उत्तर: वायुमंडल दिन के समय तापमान को अचानक बढ़ने से रोकता है और रात को ऊष्मा को बाहरी अंतरिक्ष में जाने से रोकता है, ताकि तापमान अचानक से ना गिर जाए। इस प्रकार वायुमंडल पूरे वर्ष तापमान को लगभग एक समान बनाए रखता है। 

वायुमंडल जीवो को जीने के लिए वायु भी प्रदान करता है और मौसम संबंधी सभी प्रक्रियाएं भी वायुमंडल में ही होती है।

प्रश्न2. जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है?

उत्तर: अधिकतर कोशिकीय प्रक्रियाए जलीय माध्यम से ही होती है। क्योंकि वह प्रक्रिया है तभी संपन्न होती है जब वह जल में घुली हो।

शरीर में संवहन भी जल द्वारा ही होता है क्योंकि ज्यादातर पदार्थ जल में आसानी से घुल जाते हैं और जल के साथ शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक पहुंच जाते हैं।

प्रश्न3. जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर हैं? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र हैं?

उत्तर: मृदा में वनस्पति और पेड़ पौधे उगते हैं जो हमें अनेक प्रकार की खाद्य सामग्री प्रदान करते हैं। अगर हमें कृषि करनी है तब भी हमें कृषि या घर बनाने है, तब भी हमें मिट्टी की ही जरूरत पड़ेगी।

यह कहना उचित नहीं होगा की जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा से पूरी तरह स्वतंत्र है। क्योंकि जल में रहने वाले जीव भी उर्जा के लिए काफी हद तक हरे पेड़ पौधों पर ही आश्रित होते हैं। और इन पेड़ पौधों को उगने के लिए मिट्टी ही चाहिए। 

प्रश्न4. आपने टेलीविजन पर और समाचारपत्र में मौसम संबंधी रिपोर्ट को देखा होगा। आप क्या सोचते हैं कि हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम हैं?

उत्तर: जी हां, पवनों के पैटर्न का अध्ययन करने के बाद हम मौसम के पूर्वानुमान के संबंध में भविष्यवाणी कर सकते हैं।

इस पैटर्न द्वारा हमें वर्षा होने या ना होने, पवनों की गति, तापमान आदि के बारे में काफी जानकारी मिल जाती है।

प्रश्न5. हम जानते हैं कि बहुत-सी मानवीय गतिविधियाँ वायु, जल एवं मृदा के प्रदूषण स्तर को बढ़ा रहे हैं। क्या आप सोचते हैं कि इन गतिविधियों को कुछ विशेष क्षेत्रों में सीमित कर देने से प्रदूषण के स्तर को घटाने में सहायता मिलेगी ?

उत्तर: नहीं हमें नहीं लगता की कुछ विशेष क्षेत्रों में इन गतिविधियों को सीमित कर देने से प्रदूषण के स्तर को घटाने में सहायता मिलेगी।

क्योंकि यह स्त्रोत एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं अगर इनमें से किसी एक को भी नुकसान होता है तो उसका असर दूसरे स्त्रोत में भी देखने को मिलता है।

उदाहरण के लिए अगर कानून एक साइड की मात्रा बढ़ जाए तो वायु प्रदूषित हो जाएगी जिससे ग्रीन हाउस प्रभाव देखने को मिलेगा और अचानक विश्व का तापमान बढ़ जाएगा। तो इस तरह वायु प्रदूषण ने पूरी धरती को ही प्रभावित किया है।

प्रश्न6. जंगल, वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं?

उत्तर: १. जंगल मृदा अपरदन को रोकने में मदद करते हैं।

२. जंगल के वृक्ष वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया द्वारा अत्यधिक मात्रा में जलवाष्प उत्सर्जित करते हैं। यही वाष्पित जल वर्षा के रूप में धरती पर बरसता हैं।

३. जंगल के वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन के अनुपात को बनाए रखते हैं।

0 comments: