Class 9 Geography || Chapter 1 भारत आकार और स्थिति || India Size and Location Notes In Hindi


 

Class 9 Geography Chapter 1 भारत आकार और स्थिति India Size and Location Notes In Hindi


अध्याय = 1

भारत आकार और स्थिति

 भारत : एक दृष्टि में :-


जनसंख्या – 121 करोड़ ( 2011 की जनगणना ) 


क्षेत्रफल – 32.8 लाख वर्ग कि.मी. 


राज्यो की संख्या – 28


केन्द्र शासित प्रदेश – 09 


विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत – 2.4 % 


विश्व के कुल जनसंख्या में प्रतिशत – 17.5 %


जनसंख्या के अनुसार भारत का स्थान – दूसरा  


क्षेत्रफल के अनुसार भारत का स्थान – सातवाँ 


भारत की स्थल सीमा रेखा – 15,200 कि.मी. 


भारत की समुद्री तट रेखा – 7516.6 कि.मी. 


भारत की मानक याम्योत्तर रेखा – 82°30 पूर्व देशांतर


भारत की अक्षाशीय विस्तार – 8°4 ‘ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6 ‘ उत्तरी अक्षांश तक


भारत का देशांतरीय विस्तार – 68°7 ‘ पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25 ‘ पूर्वी देशांतर तक 


भारत के पड़ोसी देश – अफगानिस्तान , पाकिस्तान , चीन , भूटान श्रीलंका , मालदीव 


भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान 


भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे छोटा राज्य – गोवा 


भारत की उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई – 3214 कि.मी. 


भारत की पूर्व से पश्चिम तक की चौड़ाई – 2933 कि.मी.


कर्क रेखा – कर्क रेखा या 23°30 ′ उत्तरी अक्षांश वृत्त देश को दो बराबर भागों में बाँटती है । कर्क रेखा गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है ।


 भारत का आकार :-

भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है और भारत विश्व का 7 वां बड़ा देश है ।

विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति :-

विश्व के मानचित्र पर भारत की स्थिति 8°4 ‘ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6 ‘ उत्तरी अक्षांश के बीच तथा पश्चिम में 68°7 ‘ पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25 ‘ पूर्वी देशांतर के बीच में है ।

 इसका उत्तर से दक्षिण तक विस्तार लगभग 3214 कि० मी० है जबकि पूर्व से पश्चिम तक विस्तार 2933 कि० मी० है । इस तरह इसके अक्षांशीय व देशांत विस्तार में लगभग 30 का अंतर है ।

क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति :-

क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है । भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमश :-


रूस 


चीन 


कनाडा 


संयुक्त राज्य अमेरिका


आस्ट्रेलिया तथा


ब्राजील है । 


भारत की समुद्री सीमा :-

भारत की समुद्री सीमा मुख्य भूमि से 12 समुद्री मील अर्थात लगभग 21.9 किलोमीटर तक है ।

 हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से भारत को लाभ :-


इसने ट्रांस हिंद महासागर मार्गों के कारण भारत को एक रणनीतिक लाभ दिया है जो पश्चिम में यूरोप के देशों और पूर्वी एशिया के देशों को जोड़ता है ।


दक्कन प्रायद्वीप हिंद महासागर में फैला हुआ है , जो भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशिया , अफ्रीका और यूरोप के साथ और पूर्वी तट से दक्षिण – पूर्व एशिया के साथ निकट संपर्क स्थापित करने में मदद करता है ।


विशाल तटरेखा और प्राकृतिक बंदरगाह ने अपने पड़ोसी और दूर के देशों के साथ व्यापार और वाणिज्य करने में भारत को लाभान्वित किया है ।


इसने भारत को एशियाई महाद्वीप के बाकी हिस्सों की तुलना में एक अलग जलवायु दी है ।


कर्क रेखा :-

कर्क रेखा या 23°30 ′ उत्तरी अक्षांश वृत्त देश को दो बराबर भागों में बाँटती है ।

कर्क रेखा कौन – कौन से राज्यो से गुजरती है ?

कर्क रेखा गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड पश्चिम बंगाल , त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुज़रती है ।

भारत के वर्तमान में 28 राज्य तथा 9 केन्द्रशासित प्रदेश :-

क्र .

सं .राज्यराजधानीक्र .

सं .राज्यराजधानी1.आंध्र प्रदेशअमरावती15.नागालैण्डकोहिमा2.असमदिसपुर16.ओडिशा ( उड़ीसा )भुवनेश्वर3.बिहारपटना17.पंजाबचण्डीगढ़4.छत्तीसगढ़रायपुर18.राजस्थानजयपुर5.झारखण्डराँची19.सिक्किम गंगटोक6.गुजरातगाँधीनगर20.तमिलनाडुचेन्नई7.हरियाणाचण्डीगढ़21.त्रिपुराअगरतला8.हिमाचल प्रदेशशिमला22.उत्तर प्रदेशलखनऊ9.कर्नाटकबंगलुरू23.पश्चिम बंगालकोलकाता10.केरलतिरूवनन्तपुरम्24.अरूणाचल प्रदेशईटानगर11.मध्य प्रदेशभोपाल25.गोवापणजी12.महाराष्ट्रमुम्बई26.मिजोरमआइजोल13.मणिपुरइम्फाल27.उत्तराखण्डदेहरादून14.मेघालयशिलांग28.तेलंगानाहैदराबाद

भारत के केन्द्रशासित प्रदेश :-


नोट : अगस्त 2019 में जम्मू और कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त कर उसमें से दो केन्द्र शासित प्रदेश बनाए गए हैं :- 


( i ) लद्दाख 


( ii ) जम्मू और कश्मीर


2.अण्डमान निकोबारपोर्टब्लेयर4.दादरा नगर हवेलीसिलवांसा

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एव छोटा राज्य :-

भारत में क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है ।

 भारत के पड़ोसी :-

 भारत अपनी सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान के साथ साझा करता है ।

समुद्र के पार के दक्षिणी पड़ोसियों में दो द्वीप देश हैं, अर्थात् मालदीव और श्रीलंका ।

भारत शेष एशिया से अलग है और इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है ।

 उपमहाद्वीप :-

किसी महाद्वीप का एक बड़ा भाग जो भौगोलिक , सांस्कृतिक व आर्थिक दृष्टि से महाद्वीप के अन्य भागों से अलग पहचान रखता है तथा उसके भूभाग में एकरूपता हो , उपमहाद्वीप कहलाता है । 

 भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम :-

भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान , उत्तर में नेपाल , भूटान , पूर्व में बंगलादेश तथा मध्य में भारत सम्मिलित है ।

0 comments: