chapter -3 US Dominance in World Politics IMPORTANT QUESTION

 1.वर्चस्व से आप क्या समझते है

Ans. अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती में वर्चस्व का अर्थ है शक्ति का केवल के ही केन्द्र का होना है यह शक्ति सैनिक , राजनीती,आर्थिक एवम् संस्कृति प्रभाव के रूप में होती है !

2. ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म किसे कहा जाता है ?

Ans. प्रथम खाड़ी युद्ध के दौरान 1990-91 में कुवेत को इराक से मुक्त करने के लिए 34 देशो की मिली जुली सेना द्वारा चलाया गया सयुंक्त अभियान को ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म कहते है !

3. ऑपरेशन इनफाइनाइड रीच किसे कहते है ?

Ans. बिल किंलटन के शासन काल में 1998 में यूनान और अफगानिस्तान स्थित अलकायदा के ठिकानो पर मिसाइलों द्वारा किया गया आक्रमण ऑपरेशन इनफाइनाइड रीच कहलाता है !

4. ऑपरेशन एंड्रयूरिंग फ्रीडम से आप क्या समझते है ?

Ans. 9/11 के हमले में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर एवं पेंटागन पर जबरदस्त आतंकवदी हमला किया गया जिसमे लगभग तीन हजार लोग मारे गए ! जिसके बाद अमेरिका ने आतंकवाद के विरुद्ध में विश्वव्यापी युद्ध के रूप में अफगानिस्तान के तालिबान शासन एवं अलकायदा को तहस नहस करने के लिए तथा उन लोगो को गिरफ्तार करने के लिए जिन पर आतंकी हमले में शामिल होने का सके था के लिए जो अभियान चलाया उसे ऑपरेशन एंड्रयूरिंग फ्रीडम कहा जाता है !

5. 9/11 की घटना क्या थी संझेप में बताइए ?

I. 9/11 की घटना एक अतंकवादी घटना थी

II. 11 सितम्बर 2001 को अरब देशो के 19 अपहरणकर्ताओं द्वारा अमेरिका के चार व्यवसायिक विमान को कब्जा कर लिया गया

III. इन विमानों का प्रयोग अमेरिका की इमारतो को धवस्त करने के लिए किया गया

IV. पहले दो विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उतरी और दक्षिणी टावर से टकराया

V. तीसरा विमान वर्जीनिया में स्थित पेंटागन से टकराया जहाँ अमेरिका का रक्षा मुख्यालय है

VI. चोथा विमान को अमेरिका की मुख्य इमारत वाइट हाउस से टकराना था लेकिन वह पेन्सिल्वेनिया के खेतो में जा गिरा इस घटना में काफी लोग मारे गये

VII. अमेरिका में यह अब तक का सबसे खतरनाक हमला था

6. विश्व राजनीती में अमेरिका के वर्चस्व का वर्णन करो ?

Ans. विश्व राजनीती में अमेरिका के वर्चस्व को तीन रूपों में देखा जाता है जो निम्न है :-

ढांचागत शक्ति के रूप में अमेरिकी वर्चस्व :- वर्चस्व के ढांचागत शक्ति का अर्थ है वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी इच्छा चलाने वाला था अपने लाभ के लिए नीतियों का निर्माण करने वाला !

a. विश्व व्यापार में अमेरिका की भागीदारी :- विश्व के कुल आयत व निर्यात व्यापार में अमेरिका की भागीदारी बाकि देशो से बेहतर है विश्व के अधिकांश देश अमेरिका से व्यापार करते है

b. समुद्री व्यापारिक मार्गो में अमेरिका की भूमिका :- अधिकतर देश समुद्री मार्गो से अपने लिए सावर्जनिक वस्तुओं को एकत्रित करते है इसलिए इन मार्गो की रक्षा जरुरी है अमेरिका इन समुद्री व्यापारिक मार्गो की रक्षा करता है था इन से सम्बन्धित नीतियों का निर्माण करता है

c. ब्रेटन वुड्स व्यवस्था :- दुसरे विश्व युद्ध के बाद आर्थिक व वितीय व्यवस्था का संचालन करने के लिए इस व्यवस्था को लाया गया जिसके माध्यम से अमेरिका की मुद्रा डॉलर अन्तर्राष्ट्रीय विनिमय दर बन गई जिससे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए वस्तुओं का लेन देन डॉलर द्वारा होने लगा

d. इंटरनेट तकनीक :-इन्टरनेट तकनीक भी अमेरिका के रक्षा विकास और अनुसन्धान विभाग की देन है जिसका प्रयोग पूरा विश्व सेना व विज्ञान तथा व्यापार से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए करता है

e. व्यापर प्रबन्धन :- अमेरिका ने ही मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने की बात की तथा आर्थिक गतिविधियों में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध किया इसी के माध्यम से MBA की डिग्री को शुरू किया गया पहला बिजनेस स्कूल 1881 में अमेरिका द्वारा ही शुरु किया गया जो विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है

सैन्य शक्ति के रूप में अमेरिका का वर्चस्व :-

a. अमेरिका की सैन्य शक्ति विश्व में सबसे अनूठी और बेजोड़ है क्योकि इसके पास अत्याधुनिक हथियार और ऐसे मिसाइलो का भंडार है की वह अपनी इस क्षमता के आधार पर किसी भी दुश्मन देशो को तबाह कर सकता है

b. विश्व के 12 शक्तिशाली देश मिलकर अपनी सैन्य क्षमता को बढाने के लिए जिनता खर्च करते है अमेरिका अकेला ही इतना खर्च करता है

c. विश्व में जिन्ना सैनिक साजो सामान बनता है उसमे से 40% अकेला अमेरिका बना रहा है

d. अमेरिका सैन्य प्रोद्योगिकी से अपने बजट का एक बड़ा भाग रक्षा अनुसन्धान और विकास पर खर्च करता है

e. अमेरिका अपनी सैन्य क्षमता का प्रयोग विजय प्राप्त करने , शत्रु के आक्रमण को रोकने तथा किसी प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए करता है

सांस्कृतिक शक्ति के रूप में अमेरिका का वर्चस्व :-

a. आज अमेरिका की संस्कृति इतनी प्रभावशाली है की पूरा विश्व विशेषकर विकासशील देश अमेरिकी संस्कृति और वह के लोगो के तौर तरीको की नकल करते है

b. खान-पान के क्षेत्र में हम प्राय: पेप्सी , फ़ास्ट फ़ूड , पिज़ा ,बर्गर आदि का प्रयोग करते है ये अमेरिका की ही देन है

c. जींस कल्चर भी अमेरिका का ही प्रभाव है आज पुरे विश्व में नीली जींस बहुत लोकप्रिय है जो आज के युवक और युवतियां काफी पसंद करते है

d. उदारवाद और लोकतंत्र जैसे जीवन मूल्यों के प्रसार में भी अमेरिका के प्रचार साधनों की अहम भूमिका रही है

7. अमेरिकी वर्चस्व की राह में आने वाले कौन-कौन से व्यवधान है ! इनमे से कौन सा व्यवधान आगामी दिनों में सबसे महत्पूर्ण साबित होगा ?

Ans अमेरिकी वर्चस्व के राह में तीन व्यवधान है जो अमेरिक की शक्ति पर अंकुश लगा कर रखते है :-

1) अमेरिका की संस्थागत बनावट :- अमेरिकी संविधान नियंत्रण और संतुलन के सिद्धांत पर आधारित है जिसके तीनो अंग विधानमंडल,कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों को सिमित रखने के लिए ही इस सिद्धांत को अपनाया गया ताकि कोई भी अंग अपनी शक्ति का प्रोयग दुरप्रयोग न करे इसलिए कार्यपालिका अमेरिका के सैनिको पर अंकुश लगा कर रखता है

2) अमेरिकी समाज की उन्मुक्त प्रकृति :- अमेरिका एक स्वतंत्र समाज है वहाँ जन – संचार के साधनों जैसे रेडियो,टेलीविजन, पत्र –पत्रिकाएँ आदि समय –समय पर वहां के जनमत को एक खास दिशा में मोड़ने की भले कोशिश करें लेकिन अमरीकी राजनीती संस्कृति में शासन के उद्देश्य और तरीको को लेकर गहरे संदेह का भाव भरा है ! अमरीका के विदेशी सैन्य अभियानों पर अंकुश रखने में यह बात बड़ी कारगर भूमिका निभाती है !

3) NATO:- आज विश्व में अमेरिका की शक्ति पर अंकुश लगाने का एक मात्र संगठन है नाटो क्योंकि अमरीका का बहुत बड़ा हित लोकतान्त्रिक देशो के इस संगठन को कायम रखने से जुड़ा है क्योंकि इन देशो में बाजारमूलक अर्थव्यवस्था चलती है इसी कारण इस बात की सम्भावना बनती है की नाटो में शामिल अमरीका के साथी देश उसके वर्चस्व पर कुछ अंकुश लगा सके !

अतः वर्तमान में नाटो ही एक मात्र महत्वपूर्ण संगठन है जो अमरीका की शक्ति को रोंकने में अपनी भूमिका निभा सकता है !

8. भारत और अमरीका के सम्बन्धो का परिक्षण कीजिये ?

Ans. भारत तथा अमरीका के सम्बन्ध सदा से ही उतार-चढ़ाव पूर्ण रहे है शीतयुद्ध के दौरन भारत की सोवियत संघ से नजदीकियों के कारण भारत के सम्बन्ध अमरीका के साथ अच्छे नही रहे है :-

1) अमरीका का पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई करना जिससे भारत के साथ उसके सम्बन्ध पर बुरा असर पड़ा

2) कश्मीर मुद्दे पर अमरीका ने हमेशा पाकिस्तान का समर्थन किया तथा बांग्लादेश युद्ध के दौरान अमरीका द्वारा भारत को डराने की कोशिश करना जिससे दोनों के संबंधो में खटास उत्पन्न हुए

3) भारत द्वारा व्यापक परमाणु प्रसार संधि (CTBT) और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) पर हस्ताक्षर न करने से भी दोनों देशो के बीच मतभेदों का होना

4) 1962 में चीन के आक्रमण के समय अमरीका ने बिना शर्त भारत की मदद की ! सोवियत संघ के विघटन के तथा भारत के उदारीकरण की नीति को अपनाने के बाद भारत और अमरीका के संबंधो में सुधर देखने को मिलता है

5) 9/11 की घटना के बाद भारत और अमरीका ने साथ मिलकर विश्व से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए साथ में कार्य कर रहे है

6) वर्तमान समय में हजारो इंजीनियर , डॉक्टर , तथा प्रशिक्षित लोग अमरीका के विभिन्न झेत्रो में कार्य करते है साथ ही भारत अमरीका के बीच व्यापार भी पहले की तुलना में अच्छा हुआ है

7) 2010 में बराक ओबामा की भारत यात्रा से इनके सम्बन्धो में ओर सुधार देखने को मिलता है अमीरका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदयस्ता का समर्थन किया

8) भारत और अमरीका के बीच परमाणु समझोता तथा NSG (Nuclear supplier group) पर भारत का समर्थन करना

0 comments: