CHAPTER-1 Constitution Why and How? IMPORTANT QUESTION

 1. संविधान से आप क्या समझते है ?

Ans. संविधान एक लिखित एवम् अलिखित दस्तावेज़ है जिसके जरिये किसी देश की शासन व्यवस्था को चलाया जाता है !
2. हमे संविधान की आवश्यकता क्यों है ?
 यह बुनियादी नियमो का एक ऐसा समहू उपलब्ध करता है जिससे समाज के सदस्य के बीच समन्वय बना रहे !
 यह सुनिश्चित करता है की समाज से निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी तथा सरकार कैसे निर्मित होगी !
 इसमें ऐसे नियम और कानून की व्यवस्था की जाती है जो नागरिको के मूल अधिकार है उसे किसी भी सरकार द्वारा उल्लंघन नही किया जा सकता !
 यह सरकार द्वारा जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाता है ताकि एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सके !
3. संविधान सभा के उद्देश्य प्रस्ताव क्या है ?
• भारत एक स्वतंत्र , सम्प्रभु, गणराज्य है
• भारत ब्रिटेन के अधिकार में आने वाले भारतीय क्षेत्रो, देशी रियासतों और देशी रियासतों के बाहर के ऐसे क्षेत्र जो हमारे संघ का अंग बनना चाहते है , का एक संघ होगा !
• संप्रभु और स्वतंत्र भारत तथा इसके संविधान की समस्त शक्तियों और सत्ता का स्रोत जनता है !
• भारत के सभी लोगो को सामाजिक,आर्थीक और राजनीतिक न्याय, कानून के समझ समानता ,अवसर की समानता ,धर्म ,उपासना,अभिव्यक्ति,कार्य करने की मौलिक स्वतंत्रता की गारंटी और सुरक्षा दी जाएगी
• अल्पसंख्यको, पिछड़े व जनजातीय क्षेत्र , दलित व अन्य पिछड़े वर्गो को समुचित सुरक्षा दी जाएगी !
• विश्वशांति और मानव कल्याण के विकास के लिए देश स्वेच्छापूर्वक और पूर्ण योगदान करेगा !
4. संविधान की कोई तीन विशेषताए बताइए ?
 संविधान सभी नागरिको को स्वतंत्रता, समानता तथा न्याय प्रदान करता है !
 संविधान प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करता है !
 संविधान सभी नागरिको के लिए एक समान नियम और कानून बनाता है
5. संविधान के स्रौत क्या है !
भारत का संविधान एक उधार का दस्तावेज़ माना जाता है क्योकि भारत ने अपने संविधान में अनके तत्व को दुसरे देशो से अपनाया गया है :-
• ब्रिटिश संविधान :- सरकार का संसदीय रूप और सर्वाधिक मत वाली प्रणाली पर चुनाव
• कानून का शासन
• विधायिका का अध्यक्ष पद और भूमिका
• कानून निर्माण की विधि
• अमरीका का संविधान
• मौलिक अधिकारों की सूची
• न्यायिक पुनरवलोकन शक्ति की स्वतंत्रता
• आयरलैण्ड का संविधान :- राज्य के निति निर्देशक सिद्धान्त
• फ्रांस का संविधान :- स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व का सिद्धांत
• कनाडा का संविधान :- एक अर्द्ध-संघात्मक सरकार का स्वरूप
6. संविधान सभा का स्वरूप क्या था वर्णन करो ?
• संविधान सभा का गठन साम्प्रदायिक आधार पर किया गया था मुस्लिम ने मुस्लिम को चुना, तथा सिक्ख ने सिक्ख को चुना इसमें अन्य सम्प्रदाय व समान्य वर्ग भी शामिल थे !
• 9 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का अधिवेशन आरम्भ हुआ तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ भीम राव अम्बेडकर को चुना गया
• 13 दिसम्बर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरु ने संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे संविधान सभा ने 22 जनवरी 1947 को स्वीकार कर लिया !
• इस संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 8 अनुसूचियां थी ! इसे 26 नवम्बर 1949 को अपना लिया गया संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे !
• संविधान सभा ने भारत के लिए संसदीय शासन व्यवस्था और संघात्मक व्यवस्था को स्वीकार किया और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागु किया !
7. संविधान सभा के निर्माण की प्रकिया का वर्णन कीजिये ?
• भारत के संविधान सभा द्वरा भारतीय संविधान को बनाया गया !
• 9 दिसम्बर 1946 को संविधान सभा का अधिवेशन आरम्भ हुआ तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया और प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ भीम राव अम्बेडकर को चुना गया
• कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार – संविधान निर्माण निकाय की सदस्य संख्या 389 निर्धारित की गई ! जिनमे से 292 प्रतिनिधि ब्रिटिश भारत के गवर्नर के अधीन प्रान्तों से 93 प्रतिनिधि देशी रियासतों से और 4 प्रतिनिधि चीफ कमिश्नर के प्रान्तों से चुना गया !
• ब्रिटिश प्रान्त के प्रत्येक प्रान्त को उनकी जनसंख्या के अनुपात में 10 लाख लोगो पर एक प्रान्त का चुनाव किया गया
• प्रत्येक प्रान्त की सीटों को तीन प्रमुख समुदायों – मुस्लिम, सिख ,और समान्य में बाँटा गया !
• भारत के विभाजन के समय इसकी दूसरी बैठक की गई 14 अगस्त 1947 को जिसके कारण पाकिस्तान के सदस्य संविधान सभा के सदस्य नहीं रहे और संविधान सभा की सदस्य संख्या घट कर 299 रह गई !

0 comments: